जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में साक्षी महाराज ने दिया बयान, राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात

उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को कन्नौज में कहा कि सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण के लिये सख्त कानून ला सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को राजनीति के एबीसीडी नहीं आती है। पंचायत चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत होगी।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 08:53 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 08:53 PM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में साक्षी महाराज ने दिया बयान, राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा जल्द आएगा कानून

कन्नौज, जेएनएन। जनसंख्या कानून को लेकर एक तिहाई सांसदों ने लिख कर दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इंगित किया है। सरकार की भी मंशा है। जमीन कम होती जा रही है। जनसंख्या बढ़ती जा रही है। देश हित में सरकार जल्द कड़ा कानून लाएगी।

यह बात उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी ने कही वह बुधवार को जनपद के थाना विशुनगढ़ के गांव नगला डांडा में बलिदानी की शहादत की पहली वर्षगांठ में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा सांसद ने यह बात कही।

सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी ने तीन कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी की ओर से किसानों पर एक किताब जारी करने के सवाल पर कहा कि जो व्यक्ति राजनीति की एबीसीडी नहीं जानते, ऐसे मानसिक रूप से कमजाेर व्यक्ति के शब्दों व प्रश्नों का उत्तर नहीं दे सकता। मोदी से बड़ा कोई किसान भक्त नहीं है। किसान आंदोलन नहीं कर रहे थे। उस समय किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये खाते में भेजे गए। मुआवजा दिया गया। विधायक व सांसद के अलावा ग्राम प्रधान निधि होती है। इसी प्रकार किसान सम्मान निधि दी गई। भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस 65 साल सत्ता में रही। किसानों के सम्मान के बारे में सोचते तो 6000 के स्थान पर 10000 रुपये भी दे सकते थे। तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

कहा कि  किसान आंदोलित नहीं है। यह प्रायोजित है। किसान मोदी की जय जयकार कर रहे हैं। कुछ लोगों के पैरों के नीचे की मिट्टी खिसक गई है। मामला किसान बिल का नहीं है। मामला ट्रिपल तलाक का है। मामला 370, 35ए, अयोध्या मंदिर, एनआरसी व सीएए का है। तांडव वेब सीरीज को लेकर उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज हो गया है। सजा होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा का झंडा लहराएगा।  

chat bot
आपका साथी