भगवान जगन्नाथ ने भक्तों पर लुटाई कृपा

परंपरा के मुताबिक प्रभु को चना मूंग दाल जामुन व मिष्ठान का भोग लगाया गया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 01:40 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 06:08 AM (IST)
भगवान जगन्नाथ ने भक्तों पर लुटाई कृपा
भगवान जगन्नाथ ने भक्तों पर लुटाई कृपा

जागरण संवाददाता, कानपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे का असर भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा पर भी पड़ा। जनरलगंज से निकलने वाली 210 वर्ष पुरानी रथयात्रा इस बार नहीं निकली। रथयात्रा के प्रथम दिन जनरलगंज स्थित बाई जी मंदिर और बिरजी भगत मंदिर से रथयात्रा निकलती है, लेकिन इस बार मंदिर में सिर्फ पूजन अर्चन किया गया। कमेटी से जुड़े भक्तों ने ही पूजन किया। रात करीब नौ बजे बाई जी मंदिर से प्रतीकात्मक यात्रा निकाली गई जो पास की गलियों से होते हुए फिर मंदिर पहुंची। इसी तरह शिवकटरा में भी भक्तों के साथ प्रभु ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिया।

आषाढ़ सुदी द्वितीया को श्री जगन्नाथ स्वामी बहन सुभ्रद्रा, भ्राता बलभ्रद जी के साथ दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण करते हैं। इस बार मंदिरों में पूजन अर्चन किया गया। मंदिर बाई जी मंदिर में महंत श्रीकृष्णदास महाराज व महंत एवं महामंडलेश्वर जितेंद्र दास महाराज ने वैदिक परंपरा से प्रभु का अभिषेक, पूजन कर आरती की। महंतों ने प्रभु को भीगे हुए चने की दाल, मूंग दाल, जामुन, आम, बड़हल, मिठाई व मलाई का भोग लगाया। इसके बाद रात्रि में प्रतीकात्मक यात्रा निकाली गई। इसी तरह बिरजी भगत मंदिर श्री जगन्नाथ जी व उमा जगदीश में पूजन किया गया। उमा जगदीश मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रज्जन लाल, महामंत्री सुरेश ओमर, संत गोपाल गु्प्ता और मंदिर के पुजारियों ने सिंहासन पर विराजमान प्रभु का पूजन अभिषेक किया। इसी तरह बिरजी भगत मंदिर में राम शकर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अम्बरीष गुप्ता, शशांक सिंह और रथयात्रा आयोजन समिति के ज्ञानेन्द्र विश्नोई, मोहन लाल, श्याम महेश्वरी, अभिनव अग्रवाल आदि ने पूजन किया। चकेरी के शिवकटरा स्थित दुर्गा हाउसिंग सोसाइटी ने कोरोना के कारण मंगलवार को प्रतीकात्मक यात्रा निकाली। यात्रा शिवकटरा से शुरू होकर लाल बंगला बाजार से होते हुए शिवकटरा में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर सुरेंद्र सोमानी , विजय दुग्गल, गोलू शुक्ला, उषा सब्बरवाल, सरिता सोमानी, शालिनी दुग्गल, रेखा गुप्ता मौजूद रहीं। ..

ऑनलाइन होंगे भगवान जगन्नाथ के दर्शन

कानपुर: किदवई नगर ओ ब्लॉक स्थित नागेश्वर धाम में श्री जगन्नाथ सेवा से भगवान जगन्नाथ झाकी फेसबुक व वाट्सएप पर दिखाई जाएगी। संयोजक अलंकार ओमर ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते यह 19 वर्षो से निकलने वाली यात्रा इस बार नहीं निकाली जाएगी। जासं

chat bot
आपका साथी