फैक्ट्री मालिक की हत्या के मामले में लोडर चालक पकड़ा

जागरण संवाददाता, कानपुर : भन्नानापुरवा में प्लास्टिक फैक्ट्री मालिक विमल गुप्ता की हत्या के आरोप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Oct 2017 01:28 AM (IST) Updated:Sun, 15 Oct 2017 01:28 AM (IST)
फैक्ट्री मालिक की हत्या के मामले में लोडर चालक पकड़ा
फैक्ट्री मालिक की हत्या के मामले में लोडर चालक पकड़ा

जागरण संवाददाता, कानपुर : भन्नानापुरवा में प्लास्टिक फैक्ट्री मालिक विमल गुप्ता की हत्या के आरोप में पुलिस ने चमनगंज के लोडर व तांगा चलाने वाले एक युवक को उठाया है। घटना वाले दिन वह दो बार लोडर और एक बार शाम होने के बाद पैदल विमल के दफ्तर आया था। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। पुलिस लोडर चालक के एक साथी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है।

फैक्ट्री मालिक विमल गुप्ता की शनिवार शाम उनके दफ्तर पर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे तगादे की रकम, मोबाइल, विमल की चेन, अंगूठियां लूट ले गए थे। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की चार टीमें पुरानी रंजिश, व्यापारिक मतभेद, प्रापर्टी विवाद आदि बिंदुओं पर जांच कर रही थीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना से पहले भन्नानापुरवा निवासी तांगा व लोडर चलाने वाला एक युवक तीन बार दफ्तर आया था। शुक्रवार रात उसे उठा लिया। उसने बताया कि वह कारोबारी को पहले से जानता था। पैसों की जरूरत थी, इसलिए आर्थिक मदद मांगने गया था। लोडर चालक से भाड़े पर हत्या कराए जाने के बिंदु पर भी पूछताछ की जा रही है। एसपी पश्चिम डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि कुछ बिंदुओं पर जांच हो रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

48 घंटे बंद रखा मोबाइल

वारदात के बाद आरोपी ने दो दिन मोबाइल फोन बंद रखा। सर्विलांस टीम उसके नंबर को संदिग्ध मान पड़ताल कर रही थी।

chat bot
आपका साथी