60 करोड़ से कानपुर को मिलेगी जाम से निजात, नगर निगम की जगह अब रेलवे बनवाएगा सरसौल क्रासिंग पर ओवरब्रिज

इसे रेलवे से मंजूरी मिल गई है। अब सेतु निगम की ओर से भेजा गया प्रस्ताव निरस्त कर दिया जाएगा। सात सौ मीटर लंबा यह पुल तकरीबन सात सौ मीटर लंबा होगा। इसी तरह चकेरी-पाली रोड पर स्थित चकेरी क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज बनेगा।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 09:20 AM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 09:20 AM (IST)
60 करोड़ से कानपुर को मिलेगी जाम से निजात, नगर निगम की जगह अब रेलवे बनवाएगा सरसौल क्रासिंग पर ओवरब्रिज
सेतु निगम की ओर से भेजा गया प्रस्ताव निरस्त कर दिया जाएगा

कानपुर, जेएनएन। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित सरसौल क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम की बजाय रेलवे करेगा। सरसौल से नर्वल जाने वाले मार्ग पर टू लेन पुल बन जाने के बाद साढ़ होते हुए जहानाबाद जाना आसान हो जाएगा।

नर्वल में तहसील बन जाने के बाद सरसौल से नर्वल आने-जाने वालों की तादाद बढ़ी है। इससे यहां कई बार जाम के हालात बन जाते हैं। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का विधानसभा क्षेत्र होने की वजह से अक्सर यहां प्रदेश सरकार के मंत्री भी आते हैं। पहले उप्र सेतु निर्माण निगम की ओर से क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव भेजा गया था। इस क्रॉसिंग के समानांतर ही डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की क्रॉसिंग भी है। ऐसे में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ने भी ओवरब्रिज का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे रेलवे से मंजूरी मिल गई है। अब सेतु निगम की ओर से भेजा गया प्रस्ताव निरस्त कर दिया जाएगा। सात सौ मीटर लंबा यह पुल तकरीबन सात सौ मीटर लंबा होगा। इसी तरह चकेरी-पाली रोड पर स्थित चकेरी क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज बनेगा। इसका प्रस्ताव भी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ही तैयार करेगा।  

chat bot
आपका साथी