मास्टर इंडिपेंडेंट कप में दम दिखाएंगे कानपुर के खिलाड़ी, कई राज्य करेंगे प्रतिभाग

पिछले वर्ष संपन्न हुए प्रतियोगिता के प्रथम संस्करण में शहर के कई खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया था। कई खिलाड़ियों ने जीत हासिल की थी। इंटरनेशनल नानचाकू फेडरेशन आफ इंडिया के मास्टर बाबुल वर्मा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन अगस्त में किया जाएगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 04:37 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 04:37 PM (IST)
मास्टर इंडिपेंडेंट कप में दम दिखाएंगे कानपुर के खिलाड़ी, कई राज्य करेंगे प्रतिभाग
कराटे का अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। शहर के खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के खेल नानचाकू में राष्ट्रीय मंच देने के लिए द्वितीय वर्चुअल इंडिपेंडेंट मास्टर कप का आयोजन किया जाएगा। इसमें 20 से अधिक राज्यों के लगभग एक हजार खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। आनलाइन माध्यम से होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को फ्रीस्टाइल और काता नानचाकू की कला का प्रदर्शन करना होगा।

पिछले वर्ष संपन्न हुए प्रतियोगिता के प्रथम संस्करण में शहर के कई खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन कर छाप छोड़ी थी। कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर जीत हासिल की थी। इंटरनेशनल नानचाकू फेडरेशन आफ इंडिया के मास्टर बाबुल वर्मा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। नानचाकू अभी तक कई देशों में प्रमुख खेल के रूप में खेला जा रहा था। परंतु इस कला के भारत में आने के बाद से खिलाड़ियों का रुझान चरम पर देखने को मिल रहा है। कराटे व ताइक्वांडो खेल से नाता रखने वाले ज्यादातर खिलाड़ी नानचाकू खेल से जुड़ रहे हैं। हाल में प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों को सुरक्षित व प्रोत्साहित करने की मंशा से मिशन शक्ति अभियान में भी बेटियों को नानचाकू का प्रशिक्षण दिया गया। नानचाकू फेडरेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर मिशन शक्ति अभियान चलाया था। इसमें बेटियों को प्रमुख रूप से उन्हें सुरक्षित माहौल देने के लिए नानचाकू का प्रशिक्षण दिया गया था।

chat bot
आपका साथी