Kanpur News : नवरात्र में आटोमोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार, यहां पढ़ें- कितनी कारें व बाइकें बिकी

कानपुर में नवरात्र में आटोमोबाइल बाजार ने रफ्तार पकड़ी है। इस दौरान 2100 कारें और 6000 बाइकें व स्कूटी बिक गईं है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक भी बाजार गुलजार रहेगा। जिसकों लेकर मोटरसाइकिल व स्कूटी की आठ हजार और कार की अब तक दो हजार बुकिंग कराई गई है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 02:07 PM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 02:07 PM (IST)
Kanpur News : नवरात्र में आटोमोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार, यहां पढ़ें- कितनी कारें व बाइकें बिकी
कानपुर में नवरात्र में बाइक और कारें बिकी है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। नवरात्र के 10 दिनों का कारोबारी उत्साह दो साल के कोरोना काल पर भारी पड़ा है। इस दौरान 2100 कारें और 6,000 बाइकें व स्कूटी बिक गईं। इतने ही दोपहिया वाहन (बाइक-स्कूटी) एवं कार की एडवांस बुकिंग धनतेरस से दीपावली के बीच डिलीवरी लेने के लिए कराई गई है।

इससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। आटोमोबाइल बाजार की यह रफ्तार धनतेरस से दीपावली तक अनवरत जारी रहने की उम्मीद है।

नवरात्र के पहले दिन से खरीदारी का शुभारंभ हुआ, जो नवमी से लेकर दशहरे तक जोर पकड़ चुका था। शहर में दोपहिया वाहनों के 30 शोरूम में नवमी एवं दशहरे के दिन भारी भीड़ रही। बरसात के बावजूद लोग दोपहिया व चार पहिया वाहनों के शोरूम में खरीदारी करने के लिए पहुंचे।

पहले दिन सुबह से देर शाम तक 2500 से अधिक बाइकें और स्कूटी बिकी थीं, जबकि नवरात्र के दौरान यह आंकड़ा छह हजार तक पहुंच गया। धनतेरस से दीपावली तक 8000 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। शहर में छोटी और बड़ी कार कंपनियों के 22 शोरूम हैं।

इनमें से मारुति, हुंडई, टाटा, होंडा और महिंद्रा के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ नवरात्र के दौरान अधिक रही। पहले दिन 450 कारों की बिक्री हुई थी, जबकि नवरात्र के दौरान 2100 कारें बिक गईं। इसके अलावा धनतेरस व दीपावली तक डिलीवरी लेने के लिए 2000 कारों की एडवांस बुकिंग कराई गई है।

कोरोना की मार से उबरा बाजार

कोरोना काल में वर्ष 2019 में होली के बाद लाकडाउन, शादी-विवाह में रोक की वजह से नवरात्र में चार पहिया वाहनों की बिक्री घटकर 1485 पहुंच गई थी। वर्ष 2020 में 1550 कारें बिकी थीं, जिसमें पूर्व की लंबित बिक्री के आंकड़े भी हैं। वर्ष 2021 में नवरात्र में कारों की बिक्री घटकर 1400 हो गई थी। इस बार नवरात्र, धनतेरस से लेकर दीपावली तक पांच हजार कारों की बिक्री की उम्मीद है। दो पहिया वाहनों की बिक्री वर्ष 2021 में 12 हजार हुई थी, जो इस बार 15 हजार होने की उम्मीद है।

सामान्य दिनों में चार से पांच कारें ही बिकती हैं। नवरात्र के दौरान 100 कारें बिक गईं। नवरात्र से धनतेरस व दीपावली तक 100 और कारों की बिक्री की उम्मीद है। ये आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं।- शैलेंद्र तिवारी, जीएम, तिरुपति हुंडई

नवरात्र के पहले दिन 105 बाइक व स्कूटी की बिक्री हुई थी। नवरात्र के दौरान 735 दोपहिया वाहन बिके हैं। धनतेरस से लेकर दीपावली तक एक हजार और दो पहिया वाहन बिकने की उम्मीद है।- अनिज तिवारी, जीएम, एक्सिस होंडा। 

chat bot
आपका साथी