शहरवासियों को झटका, एक फरवरी से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी कानपुर-मुंबई की एक फ्लाइट Kanpur News

एयरपोर्ट प्रबंधन ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर बंद की उड़ान कारोबारी व उद्यमी परेशान।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 11:15 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 01:58 PM (IST)
शहरवासियों को झटका, एक फरवरी से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी कानपुर-मुंबई की एक फ्लाइट Kanpur News
शहरवासियों को झटका, एक फरवरी से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी कानपुर-मुंबई की एक फ्लाइट Kanpur News

कानपुर, जेएनएन।  अहिरवां से कोलकाता और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट उड़ाने की तैयारी कर रहे एयरपोर्ट प्रबंधन ने शहरवासियों को बड़ा झटका दिया है। एक फरवरी से 28 मार्च तक मुंबई की एक फ्लाइट निरस्त रहेगी। इस फैसले से उद्यमी और कारोबारी परेशान हैं।

कानपुर से बड़े पैमाने पर कारोबारी जाते हैं मुंबई

कानपुर से बड़े पैमाने पर कारोबारी व उद्यमी मुंबई और आसपास के शहरों को जाते हैं। फ्लाइट को पर्याप्त यात्री भी मिल रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने तकनीकी कारणों की बात कहकर फ्लाइट बंद रखने का निर्णय लिया गया है। एयरपोर्ट मैनेजर जसवंत सिंह रावत के मुताबिक तकनीकी कारणों से मुंबई-कानपुर-मुंबई की एक फ्लाइट संख्या एसजी-8163/8168एक फरवरी से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी।

फ्लाइट निरस्त होने पर क्या बोले उद्यमी

मुंबई की फ्लाइट बंद होने से कारोबार प्रभावित होगा। अनिश्चितता की स्थिति ठीक नहीं है। जब दोबारा चले तो फिर उसे नियमित चलाया जाए, जिससे बार-बार परेशान न हो।

-असद इराकी

अचानक हवाई सेवा बंद करने से बहुत परेशानी होती है। यात्रा के लिए दूसरा विकल्प चुनना पड़ता है। मुंबई की फ्लाइट नहीं बंद होनी चाहिए क्योंकि इससे तमाम कारोबारी यात्रा करते हैं।

-अमन घई

मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी खासी है तो उसे क्यों तकनीकी कारण बता कर बंद किया जा रहा है। इस तरह के फैसल से बाहर के कारोबारियों पर नकारात्मक असर पड़ता है।

-आलोक अग्रवाल

व्यापार के चलते आए दिन ही मुंबई आना-जाना होता है। फ्लाइट बंद होने से अब सूरत पहुंचने में परेशानी होगी। अब रेल मार्ग या फिर लखनऊ से यात्रा करनी पड़ेगी। फ्लाइट नियमित की जाए।

-अनुराग त्रिवेदी 

chat bot
आपका साथी