कानपुर स्थित बर्रा में जल्द ही खत्म होगी दूषित पानी के जमाव की समस्या, जलकल विभाग ने शुरू कराया कार्य

बर्रा विश्वबैंक कॉलोनी के ए बी सी डी ई एच एच वन आई आई वन जे और के ब्लॉक में 50 हजार से अधिक की आबादी है। चैंबरों की सफाई के दौरान केडीए द्वारा बनाये गए चैंबरों के अंदर ईंट और बोरा लगा हुआ मिला।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 04:36 PM (IST)
कानपुर स्थित बर्रा में जल्द ही खत्म होगी दूषित पानी के जमाव की समस्या, जलकल विभाग ने शुरू कराया कार्य
कानपुर में दूषित पानी की समस्याओं से जूझते लोगों की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। बर्रा विश्वबैंक इलाके के लोगों तीन वर्ष से गंदगी और बदबू का दंश झेल रहे थे। कई शिकायतों के बाद अधिकारियों ने सुध नहीं ली तो पार्षद धरने पर बैठ गए। बर्रा विश्वबैंक कॉलोनी के ए, बी, सी, डी, ई, एच, एच वन, आई, आई वन, जे और के ब्लॉक में 50 हजार से अधिक की आबादी है। हर सप्ताह दूषित पानी भरा रहता था। इस वजह से लोग अपने घरों में रूम फ्रेशनर सहित कई सुगंधित चीजों का इस्तेमाल करते हैं। 

कमरों और रसोईघर में दूषित पानी भरने पर लोग पार्षद अर्पित यादव को फोन कर समस्या से अवगत कराते थे।

जलकल विभाग ने शुरू कराया काम 

 पार्षद के अनिश्चितकालीन धरने के बाद केडीए के अधिकारी जागे ओर कार्रवाई में तेजी लाये, मात्र दो दिन में केडीए ने जलकल को हस्तांतरण कर बजट भी आवंटित कर दिया है। जलकल ने कर्मचारी लगाकर काम भी शुरू करा दिया है। जलकल के अभियंता का कहना है कि एक माह के अंदर सीवर लाइनों को चालू कर दिया जाएगा।  

इनका ये है कहना

पार्षद अर्पित यादव ने बताया कि चैंबरों की सफाई के दौरान केडीए द्वारा बनाये गए चैंबरों के अंदर ईंट और बोरा लगा हुआ मिला। इस वजह से पानी आगे नहीं बढ़ता था। इसके साथ ही कई जगह लाइनों की कनेक्टिविटी नहीं थी।

chat bot
आपका साथी