जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News Update कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। अविरल गंगा-निर्मल गंगा के लिए संकल्प सभा नारायण धाम लक्ष्मण घाट बिठूर में दोपहर 12 बजे। अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ के तत्वावधान में परमट घाट पर दीपोत्सव शाम 4.30 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 06:05 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। शुक्रवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  

प्रकाशोत्सव: गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर मोतीझील में शबद कीर्तन व लंगर सुबह 11 बजे । 

कार्यशाला: शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यशाला, कमलेश्वरम गेस्ट हाउस छपेड़ा पुलिया काकादेव में सुबह 11 बजे।

हवन उत्सव: श्री बालाजी परिवार सेवा मंडल द्वारा हवन उत्सव एवं भंडारा, श्री बालाजी मंदिर सलेमपुर रूम में दोपहर 12 बजे।

संकल्प सभा: अविरल गंगा-निर्मल गंगा के लिए संकल्प सभा,  नारायण धाम, लक्ष्मण घाट बिठूर में दोपहर 12 बजे।

ज्ञापन: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सांसद सत्यदेव पचौरी व सांसद देवेंद्र सिंह भोले को उनके आवास पर ज्ञापन दोपहर 1 बजे। 

स्पोर्ट लीग: इंडियन इंडस्ट्रीज  एसोसिएशन द्वारा स्पोर्ट लीग का आयोजन, आइआइए भवन,  उद्योग कुंज में शाम 4 बजे।

दीपोत्सव: अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ के तत्वावधान में परमट घाट पर दीपोत्सव शाम 4.30 बजे। 

देव-दीपावली: देव-दीपावली पर साईं धाम मंदिर ई ब्लाक किदवई नगर में दीप प्रज्वलन शाम 6.30 बजे। 

chat bot
आपका साथी