एक साल पहले कानपुर कोर्ट से फरार हुए अपराधी की संपत्ति कुर्क, एक लाख रुपये का था इनाम

सवा साल पहले पुलिस को चकमा देकर कचहरी से फरार हुआ था शातिर। एडीजी ने घोषित किया था एक लाख का इनाम अब तक नहीं मिला सुराग। विक्की के स्वजन ने कोर्ट में अर्जी लगाते हुए कहा था कि विक्की की कोई संपत्ति नहीं है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 07:30 PM (IST)
एक साल पहले कानपुर कोर्ट से फरार हुए अपराधी की संपत्ति कुर्क, एक लाख रुपये का था इनाम
सपंत्ति कुर्क के बाद स्वजन ने लगाई थी अर्जी।

कानपुर, जेएनएन। सवा साल पहले कचहरी से फरार हुए एक लाख रुपये के इनामी अपराधी विक्की सोनी की संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर दी गई। हालांकि पुलिस को आरोपित के कमरे से केवल उसके कुछ कपड़े, पलंग, बिस्तर, जूते, बर्तन व कुछ अन्य सामान मिला है। तीन अक्टूबर 2019 को नौबस्ता में एक हत्या के मामले में जेल से पेशी पर आया विक्की सोनी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने नौबस्ता में विक्की के घर जाकर उसके कमरे में रखा सामान कुर्क किया। थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्र ने बताया कि विक्की के कमरे से केवल कपड़े, रजाई गद्दे, पलंग, जूते, बर्तन आदि सामान मिला, जिसे कुर्क किया गया।

केवल विक्की की संपत्ति कुर्क करने का था आदेश

कुर्की की प्रक्रिया शुरू होने के बाद विक्की के स्वजन ने कोर्ट में अर्जी लगाते हुए कहा था कि विक्की की कोई संपत्ति नहीं है। इस पर कोर्ट ने पुलिस को केवल विक्की की ही संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। इसके बाद में पुलिस ने उसके स्वजन से पूछताछ की तो पता लगा कि विक्की का एक कमरा है, जिसमें केवल उसी का सामान रहता है। जिसे पुलिस ने कुर्क किया। 

chat bot
आपका साथी