Kanpur Crime : कानपुर में छात्र को दी तालिबानी सजा, निर्वस्त्र करके नाजुक अंग में ईंट बांध कर लटका दिया- आग से तपाया

दो दिन पुराने इस प्रकरण से जुड़े कई वीडियो रविवार को इंटरनेट पर प्रचलित हुए तो पुलिस को जानकारी हुई। काकादेव पुलिस ने प्रचलित वीडियो के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पीड़ित युवक की ओर से कोई तहरीर अब तक पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं वायरल वीडियो के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar Publish:Sun, 05 May 2024 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2024 07:47 PM (IST)
Kanpur Crime : कानपुर में छात्र को दी तालिबानी सजा, निर्वस्त्र करके नाजुक अंग में ईंट बांध कर लटका दिया- आग से तपाया
निर्वस्त्र करके नाजुक अंग में ईंट बांध कर लटका दिया, आग से तपाया

जागरण संवाददाता, कानपुर : काकादेव कोचिंग मंडी में पढ़ने आए इटावा के एक छात्र से स्थानीय दबंगों ने लेनदेन के विवाद के चलते हैवानियत की हद पार कर दी। छात्र को एक कमरे में बंधक बनाकर निर्वस्त्र करके पीटा गया। आग से तपाया और फिर भी दिल नहीं भरा तो नाजुक अंग में ईंट बांध कर लटका दिया।

दो दिन पुराने इस प्रकरण से जुड़े कई वीडियो रविवार को इंटरनेट पर प्रचलित हुए तो पुलिस को जानकारी हुई। काकादेव पुलिस ने प्रचलित वीडियो के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पीड़ित युवक की ओर से कोई तहरीर अब तक पुलिस को नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी