Kanpur में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खंती में पलटने से 26 की मौत, कई घायल, पीएम ने जताया शोक

Kanpur Accident कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी शृद्धालू ट्रैक्टर-ट्राली से उन्नाव के चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे। जिसमें 40 लोग सवार थे। हादसे में 26 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2022 01:10 AM (IST)
Kanpur में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खंती में पलटने से 26 की मौत, कई घायल, पीएम ने जताया शोक
Kanpur Big Accident कानपुर के साढ़ क्षेत्र में खंती में गिरा ट्रैक्टर-ट्राली।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Kanpur Big Accident साढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब  श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती ( सड़क बनाने के लिए किनारे से निकाली गई मिट्टी के कारण बना तालाबनुमा छह से आठ फीट गहरा गड्ढा) में पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। 

साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से उन्नाव में चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे। ट्राली में करीब 50 लोग सवार थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे खंती में ट्राली पलट गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। 

यह भी पढ़ें : Kanpur Big Accident: पीएम मोदी और सीएम योगी दुखी, दो-दो लाख की आर्थ‍िक सहायता की घोषणा

अपनों की मौत से स्वजन बेहाल

जानकारी पाकर कानपुर से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे है। हालांकि राहत बचाव कार्य जारी है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे है। अपनों की मौत से स्वजन का रो-राेकर बुरा हाल हो गया है।

उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर गए थे सभी

बताया जा रहा है कि कोरथा में बच्चे का मुंडन करने माता-पिता रिश्तेदारों संग गए थे। पिता ही ट्रैक्टर चला रहा था। बच्चे, माता और पिता तीनों की मौत से स्वजन में दुखों का पहाड़ टूट गया है।

यह भी पढ़ें : अपनों की मौत से शव देख फफकते रहे स्वजन, मुंडन संस्कार कराने गए थे, यहां देखें हादसे से जुड़ी तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

सड़क हादसे में कई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने क अधिकारियों को निर्देश दिए है।

एलएलआर अस्पताल में पहुंचा फोर्स

हादसे की जानकारी पाते ही पुलिस के अधिकारी हैलट अस्पताल पहुंच गए। लेकिन अभी तक एक सीएचसी से एक भी शव एलएलआर हैलट अस्पताल नहीं पहुंचा है।

मरने वालों की सूचना

13 वर्षीय नेहा देवी पुत्री सुंदर लाल

17 वर्षीय प्रीति पुत्री राजाराम

50 वर्षीय मिथिलेश पत्नी रामसजीवन

36 वर्षीय अनीता पत्नी वीरेंद्र

15 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र शिवनारायण

04 वर्षीय पारुल पुत्री रामआधार

35 वर्षीय केशकली पत्नी देशराज

17 वर्षीय मनीषा पुत्री रामदुलारे

45 वर्षीय लीलावती पत्नी रामदुलारे

गुड़िया पत्नी संजय

50 वर्षीय तारादेवी पत्नी केवट

45 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी बृजलाल

50 वर्षीय गीता सिंह पत्नी शंकर (पूर्व प्रधान)

05 वर्षीय रोहित पुत्री राम दुलारे

08 वर्षीय रवि पुत्र शिवराम

45 वर्षीय जयदेवी पत्नी शिवराम

50 वर्षीय मायावती पत्नी रामबाबू

15 वर्षीय सुनीता पुत्री

रंपत निषाद

50 वर्षीय रानी पत्नी रामशंकर

फूलमती पत्नी स्व. शिवराम

12 वर्षीय शिवानी पुत्री राम खिलावन

04 वर्षीय शिवम पुत्र कल्लू

05 वर्षीय जाह्नवी पुत्री कल्लू

04 वर्षीय पलक पुत्री रामआधार

13 वर्षीय अंजली पुत्री रामसजीवन

15 वर्षीय किरन पुत्री शिवनारायण

50 वर्षीय कलावती पत्नी रामदुलारे

50 वर्षीय छोटू पुत्र राम बाबू

60 वर्षीय रामजानकी पत्नी सिद्दू

36 वर्षीय विनीता पत्नी कल्ल

03 वर्षीय विद्या उर्फ रिया

12 वर्षीय रचना उर्फ कल्लो

chat bot
आपका साथी