कानपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कानपुर के बिधनू में तीनों दोस्त घर से कपड़ा सिलाई कारखाना के लिए निकले थे। मगरासा गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रेनों बाइक समेत हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे।

By Abhishek VermaEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 01:21 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 01:21 PM (IST)
कानपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सड़क हादसे में तीन दोस्त गंभीर घायल हो गए हैं।

कानपुर, जागरण संवादाता। बिधनू मगरासा गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एलएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जयसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय दर्जी दिनेश कुमार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी मित्र 20 वर्षीय विवेक, 18 वर्षीय चेतन संग एक ही बाइक से ग्वालटोली स्थित कपड़ा सिलाई कारखाना ड्यूटी करने जा रहे थे। मगरासा गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रेनों बाइक समेत हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे दिनेश का हेलमेट टूटकर चकनाचूर हो गया। घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने हालात नाजुक देख तीनों को एलएलआर (हैलेट) रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी