कन्नौज में नशेबाज ने की दरिंदगी की इंतेहा, पार कीं हैवानियत की सारी हदें

बुधवार को हैरान और शर्मसार कर देने वाली खबर अब कन्नौज जिले से आई है। जहां एक नशेबाज अधेड़ ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। यह एक यक्ष प्रश्न बनता जा रहा है कि महिलाओं के प्रति ऐसी नीच सोच और दरिंदगी भरे कृत्यों पर कब विराम लगेगा?

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 08:02 PM (IST)
कन्नौज में नशेबाज ने की दरिंदगी की इंतेहा, पार कीं हैवानियत की सारी हदें
कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में हुई शर्मनाक कर देने वाली घटना का प्रतीकात्मक चित्र।

कानपुर, जेएनएन। जहां एक तरफ महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की दुहाई देकर मिशन शक्ति और ऑपरेशन सखी जैसे अभियान चाए जा रहे हैं। वहीं, आए दिन अपराधियों द्वारा दरिंदगी भरे कृत्य न केवल शर्मनाक करते हैं, अपितु शासन और प्रशासन को मुंह चिढ़ाने का काम भी करते हैं। पिछले कुछ महीनों की बात की जाए तो हाथरस कांड के बाद उत्तर प्रदेश में फतेहपुर, फर्रुखाबाद, बांदा और औरैया में दुष्कर्म की वीभत्स घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन सब घटनाओं के बाद बुधवार को हैरान और शर्मसार कर देने वाली खबर अब कन्नौज जिले से आई है। जहां एक नशेबाज अधेड़ ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। ऐसी घटनाओं के सामने आने के बाद यह एक यक्ष प्रश्न बनता जा रहा है कि महिलाओं के प्रति ऐसी नीच सोच और दरिंदगी भरे कृत्यों पर कब विराम लगेगा? आखिर कब ऐसे दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान बनेगा?  

पहले दुष्कर्म का किया प्रयास और नाकाम होने पर कर दिया ऐसा काम 

घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है। पड़ोस के गांव में स्थित चक्की से आटा की बोरी साइकिल पर लादकर अपने घर जा रही युवती को इनायतपुर गांव के अधेड़ ने पहले टक्कर मारकर गिरा दिया। बाद में उसे सड़क के किनारे खाई में खींचकर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। असफल होने पर उसके आक्रोश में उसने युवती के नाजुक अंग को दांत से काट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपित सतेंद्र उर्फ कल्लू निवासी इनायतपुर के खिलाफ संगीन धाराओं में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों ने बताया कि सतेंद्र नशे का आदी है और जुआ भी खेलता है। शराब के नशे में ही उसने वारदात को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनका ये है कहना

पीडि़ता को दो महिला डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और लगातार फॉलोअप किया जा रहा है। अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। युवती के स्वजन को भी अस्पताल में देखभाल के लिए रखा गया है।  - डॉ. शक्ति बसु, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संयुक्त जिला अस्पताल पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  -  प्रशांत वर्मा, पुलिस अधीक्षक
chat bot
आपका साथी