राधा कृष्ण की भजनों के साथ मनी जेसीआइ की होली

कानपुर: होली के दिन शुक्रवार को जेसीआई कानपुर ने उन्नति लॉन, तिलक नगर में ब्रिज राक थीम प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Mar 2018 04:24 PM (IST) Updated:Sat, 03 Mar 2018 04:24 PM (IST)
राधा कृष्ण की भजनों के साथ मनी जेसीआइ की होली
राधा कृष्ण की भजनों के साथ मनी जेसीआइ की होली

कानपुर: होली के दिन शुक्रवार को जेसीआई कानपुर ने उन्नति लॉन, तिलक नगर में ब्रिज राक थीम पर होली मिलन का आयोजन किया। इस्कॉन मंदिर से आए पंडितो ने राधे राधे गाना गा कर सभी का मन मोह लिया और सदस्यों ने राधे राधे गीत पर खूब झूमे। हेमा-अरविन्द गुप्ता, गीता-मंजुल गुप्ता, राधिका-राकेश मुंद्रा ने सभी सदस्यों को विभिन्न प्रकार के गेम भी खिलाई जैसे लठमार होली, मटकी फोड़ना आदि। कार्यक्रम में कानपुर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने अपने अंदाज से लोगों मन मोह लिया। जेसीआइ कानपुर की ओर से उनको सम्मनित किया गया। सभी सदस्यों व बच्चो ने रंग बिरंगे गुलाल से होली के खूब मजा लिया। जेसीआई कानपुर के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव अमरीश सेंगर, अमित रूंगटा, अमित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, दीपक गुप्ता, कमल रहेजा, अखिल कनोडिया,अमित जिंदल, विशाल जैन, अभिषेक अग्रवाल, आनंद गुप्ता, गौरव कनोडिया, आशीष अग्रवाल, धर्मेश चतुर्वेदी, अतुल मेहरोत्रा आदि था।

chat bot
आपका साथी