65 वर्षीय पत्नी का कत्ल कर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर चारपाई के नीचे सो गया पति, बुजुर्ग दंपती में अक्सर होता था झगड़ा

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के गांव में रात में झगड़ा होने पर वृद्ध् पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर चरपाई के नीचे लेट कर सो गया। सुबह बेटे की सूचना पर आई पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 26 May 2022 01:03 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2022 01:03 PM (IST)
65 वर्षीय पत्नी का कत्ल कर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर चारपाई के नीचे सो गया पति, बुजुर्ग दंपती में अक्सर होता था झगड़ा
फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के गांव में वारदात हुई है।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। असोथर क्षेत्र के सरवल गांव में गुरुवार की सुबह हत्या की जानकारी पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। आधी रात झगड़ा होने पर बुजुर्ग ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फिर उसी के पास चारपाई के नीचे लेटकर सो गया। सुबह बेटा कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ मां को देखकर चीख पड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होने पर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। बेटा की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सरवल गांव के 65 वर्षीय शिवबरन व पत्नी ललिता देवी बुधवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। बेटे छोटेलाल ने बताया कि पिता जी कई माह से मानसिक तौर पर अस्वस्थ चल रहे हैं। नशा करने को लेकर मां व पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। संभव है कि रात को मां ने नशे का विरोध किया और तभी नाराज पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर मां की हत्या कर दी।

उसने पुलिस को बताया कि सुबह जब जगे तो बाहर चारपाई पर मां का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर होश उड़ गए। पास में ही चारपाई के नीचे पिता सोए हुए थे। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी करने पर मालुम हुआ कि पति कई माह से मानसिक बीमार चल रहा था।

chat bot
आपका साथी