कन्नौज : विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही थी, ससुराल में आकर पति ने जहर खाकर दी जान

कन्नौज के तिर्वा में पत्नी को लेने आए युवक ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं स्वजन ने पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

By Abhishek VermaEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 03:54 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 03:54 PM (IST)
कन्नौज : विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही थी, ससुराल में आकर पति ने जहर खाकर दी जान
कन्नौज में जहर खाकर युवक ने जान दी।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। पत्नी को लेने आए युवक ने जहर खाकर जान दे दी। स्वजन ने पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

औरैया के बेला थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी 27 वर्षीय मोहित पुत्र ज्ञानेंद्र अपने परिवार के साथ राजस्थान के पाली जिला के थाना व कस्बा रानी में रहते है। मोहित की शादी कन्नौज कोतवाली के अहमदपुर रौनी गांव में पिंकी देवी के साथ 24 मई 2021 को हुई थी। इनका एक चार माह का बेटा भी है। पिंकी घरेलू विवाद के चलते अपने मायके करीब छह माह पूर्व आ गई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होती थी। चार दिन पूर्व मोहित राजस्थान से पिंकी को बुलाने आया था। शनिवार रात को दोनों को राजस्थान के लिए रवाना होना था। इससे पहले दोपहर में मेडिकल कालेज में रिश्तेदार से मिलने दोनों लोग गए। शाम तीन बजे दोनों अहदमपुर रौनी के लिए निकल गए। इसके बाद ससुराल में मोहित का विवाद पिंकी से हो गया।

मोहित ने घर पर रखी कीटनाशक दवा खा ली। साले व सास ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर रात नौ बजे हालात बिगड़ गई। इससे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में रात 9.30 बजे पर मोहित की मौत हो गई। शव मोर्चरी में रख दिया गया। स्वजन ने पत्नी, सास व साले पर हत्या करने के आरोप लगाया है। उपनिरीक्षक रफत मुर्तजा ने बताया कि घटना कन्नौज कोतवाली क्षेत्र की है। वहीं से कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी