महोबा में महिला से दरिंदगी की इंतहा, सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाजुक अंग में डाली मिर्च

महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के गांव में रात के समय चार-पांच लोग घर के बाहर से सोते समय महिला को उठा ले गए थे। सुबह खोजबीन करने पर स्वजन को घर से कुछ दूर सूनसान जगह पर महिला बेहोश बंधक पड़ी मिली।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:50 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:50 PM (IST)
महोबा में महिला से दरिंदगी की इंतहा, सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाजुक अंग में डाली मिर्च
महोबा पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

महोबा, जेएनएन। कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने महिला से दरिंदगी की इंतहा कर दी। सोते समय उसे उठा ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर नाजुक अंग में मिर्च डालकर फरार हो गए। सुबह घर से सौ मीटर दूर खाली प्लाट में बंधक पड़ी मिली महिला को लोगों ने मुक्त किया और स्वजन की सूचना पर आई पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सुधा सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए हैं।

कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के समय 60 साल की महिला को चार-पांच लोग घर के बाहर सोते समय उठा ले गए। सुबह घर के लोगों ने महिला को न पाकर खोजबीन की। घर से कुछ दूर एक सूनसान जगह पर महिला बेहेशी हालत में मिली, उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। स्वजन की सूचना पर कबरई पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। महिला ने अस्पताल में एसपी के समक्ष बयान दिया कि पड़ोस के भारत कुशवाहा एवं सेवालाल से मकान की जगह को लेकर विवाद चल रहा है। वह लगातार मकान खाली कराने को लेकर दबाव बना रहे थे। चार दिन पहले उक्त लोगों ने मारपीट भी की थी।

पीड़ित महिला ने बंधक बना कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है। एसपी के समक्ष महिला ने कहा कि उसके साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया और मार पीटकर नाजुक अंग में मिर्चा जैसा पदार्थ भी डाल दिया। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत के अनुसार उसे बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है, नाजुक अंग में मिर्चा जैसा कुछ पदार्थ डालने की भी बात महिला ने बयान में कही है, दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है, महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी