कोई रेमडेसिविर इंजेक्शन दिला दो... ये कहकर दुनिया से विदा हो गए फतेहपुर के भाजपा नेता, शोक में डूबे कार्यकर्ता

चौडगरा में दूध डेयरी व्यवसाय से जुड़े गोविंद लाल प्रजापति भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के थे। जब कोविड पॉजिटिव हुए तो फेसबुक आइडी से रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत बताते हुए इसकी मांग की थी। अपील में कहा कि उन्हें बेहद जरूरत है कोई मदद करें और यह इंजेक्शन उन्हें दिलाए।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 09:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 09:19 PM (IST)
कोई रेमडेसिविर इंजेक्शन दिला दो... ये कहकर दुनिया से विदा हो गए फतेहपुर के भाजपा नेता, शोक में डूबे कार्यकर्ता
मृतक भाजपा नेता की फेसबुक आईडी में डाला गया संदेश

फतेहपुर, जेएनएन। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य गोङ्क्षवद लाल प्रजापति की मौत बुधवार को हो गई। मौत की खबर से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक में डूब गए हैैं। वह पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव हुए थे, समुचित इलाज के लिए फेसबुक आइडी से लगातार की मदद की गुहार लगाई जा रही थी फिर भी जान नहीं बचा पाए।

चौडगरा क्षेत्र में दूध डेयरी व्यवसाय से जुड़े गोविंद लाल प्रजापति भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के थे। जब कोविड पॉजिटिव हुए तो फेसबुक आइडी से रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत बताते हुए इसकी मांग की थी। अपील में कहा कि उन्हें बेहद जरूरत है, कोई मदद करें और यह इंजेक्शन उन्हें दिलाए। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9415065952 भी सार्वजनिक करते हुए इंजेक्शन की व्यवस्था होने पर पुत्री को उपलब्ध कराने की बात कही थी। बुधवार को कानपुर के कोविड घोषित चांदनी अस्पताल उनकी मौत हो गई।  

chat bot
आपका साथी