तेज रफ्तार बोलेरो ने ली पिता-पुत्र की जान, गुुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम Fatehpur News

हादसे में पत्नी साला व बेटी गंभीर रूप से घायल एक ही बाइक में सवार थे पांचों लोग।

By AbhishekEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 01:58 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 01:58 PM (IST)
तेज रफ्तार बोलेरो ने ली पिता-पुत्र की जान, गुुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम Fatehpur News
तेज रफ्तार बोलेरो ने ली पिता-पुत्र की जान, गुुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम Fatehpur News

फतेहपुर, जेएनएन। असोथर थानाक्षेत्र के वैसापुर मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी, बेटी व साला गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया।

खागा कोतवाली के टेसाही गांव निवासी 30 वर्षीय राजकरन रक्षाबंधन पर 25 वर्षीय पत्नी संगीता, चार वर्षीय पुत्र शोभित व एक वर्षीय पुत्री रिंकी के साथ बाइक से ससुराल जहानपुर मजरे कोर्रा थाना थरियांव गए थे। सोमवार सुबह राजकरन पत्नी व बच्चों के साथ 30 वर्षीय साले बसंत को लेकर घर लौट रहे थे। थरियांव-नरैनी मार्ग में वैसापुर मोड़ पर पहुंचते ही सातों की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे राजकरन व उनके पुत्र शोभित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी संगीता, पुत्री रिंकी व साला बसंत गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्हें जिला अस्पताल से एलएलआर अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने नरैनी-थरियांव मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक मृतक आश्रितों को उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, जाम नहीं हटाया जाएगा। मौके पर असोथर व थरियांव थाने का पुलिस फोर्स मुस्तैद है। जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी