जालौन में रिश्ते शर्मसार : पिता ने सौतेली बेटी से की दरिंदगी, पत्नी के जाने के बाद घर में बनाया हवस का शिकार

जालौन के गांव में पति की मौत के बाद युवती ने दूसरी शादी की थी और पहले पति की बेटी को लेकर दूसरे पति के साथ उरई में किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2022 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2022 05:48 PM (IST)
जालौन में रिश्ते शर्मसार : पिता ने सौतेली बेटी से की दरिंदगी, पत्नी के जाने के बाद घर में बनाया हवस का शिकार
जालौन के उरई क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना हुई है।

जालौन, जागरण संवाददाता। उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले रिश्ते उस समय शर्मसार हो गए जब एक पिता ने घर में अकेली 14 वर्षीय सौतेली बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पत्नी के बाहर जाने के बाद उसने बेटी से दुष्कर्म किया। किशोरी से आपबीती सुनने के बाद दादी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। 

पुलिस के अनुसार चुर्खी क्षेत्र की एक महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। वह बेटी को लेकर दूसरे पति के साथ उरई में किराये के मकान में रहने लगी। सोमवार की रात नवरात्र पर युवती देवी कार्यक्रम में शामिल होने गांव चली गई। देर शाम मजदूरी करके घर लौटे युवक ने सौतेली बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया।

किशोरी ने सुबह दादी को आपबीती बताई। इसके बाद दादी उसे लेकर कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि आरोपित पिता के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। जल्द चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी ताकि मजबूत पैरवी कर आरोपित को गुनाह की सजा दिलाई जा सके।

chat bot
आपका साथी