फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर सात वर्षीय बालिका की मौत, मां की हालत गंभीर

फतेहपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक बालिका की कुचलकर मौत हो गई। वहीं उसकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बाइक के ट्रैक्टर में भिड़ने से हुआ उसके बाद ट्रैक्टर ने दो को कुचल दिया।

By Abhishek VermaEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 04:04 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 04:04 PM (IST)
फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर सात वर्षीय बालिका की मौत, मां की हालत गंभीर
फतेहपुर में सड़क हादसे में एक की मौत हाे गई है।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। किशुनपुर के गढ़ा खास मोड़ पर दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार दंपती व उनके दो बच्चों को मौरंग लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिसमें सात वर्षीय एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दिवंगत बच्ची की मां, पिता व उसकी दो वर्षीय मासूम बहन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

सुल्तानपुर घोष थाने के सुखई का पुरवा गांव निवासी मनोज पासवान की किशुनपुर थाने के ठेकतारा मजरे गढ़ा गांव में ससुराल है। पत्नी कल्पना और दो बेटियां सात वर्षीय परी व दो वर्षीय मानवी कई दिनों से अपने नाना-नानी के यहां रुके हुए थे। शनिवार सुबह मनोज बाइक पर पत्नी 30 वर्षय कल्पना और दोनों बेटियों को लेकरववापस सुखई का पुरवा लौट रहा था। बाइक सवार दंपती रारी-गढ़ा मार्ग पर चल रहे थे। इसी दौरान गढ़ा खास मोड़ पर मौंरग लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय हादसा हो गया। ट्रैक्टर चालक ने साइड देने के बाद अचानक स्टेयरिंग मोड़ दी। जिसमें बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए।

कल्पना और परी को कुचलते हुए ट्रैक्टर आगे निकल गया। बाइक चला रहे मनोज और दो वर्षीय मानवी को मामूली चोट आई। राहगीराें ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। कुछ देर बाद ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ग्रामीण जाम लगाने जा रहे थे, तभी पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाकर सड़क से बाहर हटाया।

chat bot
आपका साथी