किसानों के आंदोलन में कूद पड़े अखिलेश यादव, सात को कन्नौज से करेंगे किसान यात्रा का शुभारंभ

Farmers Protest against Agriculture Bill समाजवादी पार्टी किसानों के हित की लड़ाई की शुरूआत इत्र नगरी से करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आय बढ़ाओ खेती बचाओ के नारे के साथ किसान यात्रा की शुरूआत सात दिसंबर को ठठिया विशिष्ट मंडी से करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 01:03 AM (IST)
किसानों के आंदोलन में कूद पड़े अखिलेश यादव, सात को कन्नौज से करेंगे किसान यात्रा का शुभारंभ
अखिलेश यादव आय बढ़ाओ, खेती बचाओ के नारे के साथ किसान यात्रा की शुरूआत सात दिसंबर को करेंगे।

कन्नौज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब सक्रिय रूप से किसानों के आंदोलन में कूद पड़े हैं। पंजाब व हरियाणा के किसानों के बाद उत्तर प्रदेश के भारतीय किसान यूनियन के केंद्रीय कृषि कानून के संशोधन में कुछ विवादित तथ्यों को हटाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दसवें दिन भी बात न बनती देख यह लम्बा खिंचने के आसार हैं। इसी बीच सात दिसंबर को अखिलेश यादव ने इत्रनगरी कन्नौज से किसान यात्रा शुभारंभ करने की योजना बना ली है।

समाजवादी पार्टी किसानों के हित की लड़ाई की शुरूआत इत्र नगरी से करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आय बढ़ाओ, खेती बचाओ के नारे के साथ किसान यात्रा की शुरूआत सात दिसंबर को ठठिया विशिष्ट मंडी से करेंगे। शनिवार को कन्नौज पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी है। वह हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर से पूरे प्रदेश में किसान यात्रा शुरू करेंगे। जिसका नारा होगा, आय बढ़ाओ, खेती बचाओ। यह यात्रा ठठिया विशिष्ट मंडी से शुरू होगी।

इसकी शुरूआत वह स्वयं यहां से सुबह 10 बजे करेंगे। ठठिया मंडी से तिर्वा किसान बाजार तक वह इस यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले अखिलेश यादव सबसे पहले कन्नौज सदर के मोहल्ला कुतलुपुर निवासी शेखर गिहार और डाक बंगला रोड निवासी निष्कर्ष कटियार के घर गए। जहां उन्होंने नव दंपती को आर्शीवाद दिया। यहां से गांव कुसुमखोर निवासी नायाब खान के घर गए। कार्यकर्ता मान सिंह के घर गए, उनके बीमार भाई के हालचाल लिए और मदद का भरोसा दिया। कन्नौज के सदर विधायक अनिल दोहरे ने बताया कि यात्रा की शुरूआत से एक दिन पूर्व यानी छह दिसंबर को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें अभियान की रणनीति बनाई जाएगी।  

chat bot
आपका साथी