कार्यकारिणी बैठक आज, महापौर बोलीं- त्रुटियां दूर न होने पर पास नहीं होगा बजट

शासन से वित्तीय वर्ष 2020-21 में आए 296 रुपये करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट में 15वें वित्त आयोग के तहत 152 करोड़ 50 लाख रुपये ही दर्शाए गए थे। नगर निगम मुख्यालय में हो रहे निर्माण कार्योंं के संबंध में भी महापौर को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 11:15 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 11:15 AM (IST)
कार्यकारिणी बैठक आज, महापौर बोलीं- त्रुटियां दूर न होने पर पास नहीं होगा बजट
निर्माण कार्योंं के संबंध में भी महापौर को कोई जानकारी नहीं दी गई

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को आहूत है। इसमें नगर निगम व जलकल का पुनरीक्षित और मूल बजट स्वीकृत किया जाएगा। महापौर ने साफ कहा कि त्रुटियां दूर न होने पर बजट को पास नहीं होगा। बीस मार्च को हुई कार्यकारिणी की बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय ने अधूरा पुनरीक्षित बजट रखे जाने पर नाराजगी जताते हुए बजट निरस्त करके कार्यकारिणी की बैठक 15 मिनट में समाप्त कर थी। शासन से वित्तीय वर्ष 2020-21 में आए 296 रुपये करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट में 15वें वित्त आयोग के तहत 152 करोड़ 50 लाख रुपये ही दर्शाए गए थे। नगर निगम मुख्यालय में हो रहे निर्माण कार्योंं के संबंध में भी महापौर को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। 

      ये प्रस्ताव रखे जाएंगे बीएन भल्ला अस्पताल बाबूपुरवा में प्रशासनिक भवन का निर्माण सड़क व पार्क का नामकरण सफाई कर्मचारियों की भर्ती नगर निगम के विद्यालयों को पीपीपी मॉडल के तहत व्यवस्थित करने कम फीस लेकर स्कूलों को चालू कराने का प्रस्ताव आदि । यह होगा बजट नगर निगम चालू वित्तीय 2020-21 में पुनरीक्षित बजट - 10 अरब 52 करोड़ 3 लाख रुपये आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22- 10 अरब 56 करोड़ 62 लाख रुपये

     जलकल चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 -2 अरब 11 करोड़ 54 लाख रुपये वित्तीय वर्ष 2021-22 - 2 अरब 66 करोड़ 81 लाख रुपये  

chat bot
आपका साथी