दीपावली पर करने जा रहे ड्राइफ्रूट की खरीदारी तो आपके काम की हो सकती है ये खबर

दीपावली त्योहार के मौके पर ड्राईफ्रूट्स के गिफ्ट पैक की जबरदस्त मांग होती है इस समय शहर की हर कंफेक्शनरी और किराना की दुकान पर गिफ्ट पैक सज गए हैं और कीमत भी ज्यादा नहीं रखी गई है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:11 PM (IST)
दीपावली पर करने जा रहे ड्राइफ्रूट की खरीदारी तो आपके काम की हो सकती है ये खबर
मेवे की कीमत कम होने की वजह से इनकी मांग भी इस समय पैकिंग के लिए बढ़ी

कानपुर, जेएनएन। दीपावली के मौके पर हल्की सी गुलाबी ठंड के बीच मेवे किसे पसंद नहीं होते। दीपावली के मौके पर मेवे देने के लिए इस समय गिफ्ट पैक खूब तैयार हो रहे हैं। कुछ मेवा कारोबाारी इन्हेंं खुद तैयार करा रहे हैं तो कुछ पैकिंग वाले जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मेवे की कीमत कम होने की वजह से इनकी मांग भी इस समय पैकिंग के लिए बढ़ी हुई है। खासतौर पर काजू, बादाम, अखरोट, किसमिश के जिन्हेंं गिफ्ट पैक में सबसे ज्यादा डाला जाता है।

कोरोना काल के दौरान बादाम और अखरोट की कीमतों में वृद्धि हुई थी क्योंकि इन दोनों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला माना जाता है लेकिन पिछले दो माह से उसकी कीमत वापस कोरोना से पहले वाली कीमत के आसपास आ गई हैं। बाकी मेवों की मांग में कमी की वजह से कीमतों में गिरावट आई है। मेवों की सबसे ज्यादा खपत मिठाई, होटल और विवाह पाॢटयों में होती है लेकिन ना तो बहुत ज्यादा मिठाई इस बीच बनीं, होटल की बुकिंग भी कम रही और गॢमयों में कोई शादी भी नहीं हुई जिसकी वजह से मांग बहुत कम हो गई। इसका असर कीमतों पर पड़ा। गिफ्ट पैक वालों को आशंका थी कि मेवों की कीमत बढ़ सकती है लेकिन ऐसा नहीं है। इसलिए खरीद बढ़ गई है।

गिफ्ट पैक बनाने वाले भी इस समय कंफेक्शनरी और किराना स्टोर संचालकों के पास आर्डर लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। वे भी अनुमान लगा रहे हैं कि कितने गिफ्ट पैक की उन्हेंं जरूरत पड़ेगी। कन्फेक्शनरी कारोबारी निर्मल के मुताबिक गिफ्ट पैक दीपावली में खूब बिकते हैं। हर स्तर पर मेवों को गिफ्ट करने का रिवाज सा बन गया है, इसलिए इसकी मांग होती है। प्रोविजन स्टोर संचालक रवि के मुताबिक गिफ्ट पैक तो दीपावली के लिए हैं लेकिन उसके बाद सहालग की वजह से अब बिक्री बढ़ेगी। थोक बाजार में कोरोना से पहले अच्छी क्वालिटी के बादाम 620 रुपये, काजू 1,100 रुपये, छुआरा 250 रुपये में थे। इस समय बादाम 690 रुपये, काजू 680 रुपये, छुआरा 250 रुपये में ही है।

थोक बाजार में मेवा का भाव प्रति किलो

मेवा                           कीमत

गरी गोला                   125-160

छुहारा                       80-250

मखाना                      200-660

किशमिश-इंडियन       110-235

किशमिश-काबुली       250-430

मुनक्का                    100-480

बादाम                      160-690

काजू                        400-680

बादाम गिरी               550-600

अखरोट                    200-680

अखरोट गिरी             600-1180

chat bot
आपका साथी