प्रश्न पहर : ---- मौसम के बदलाव को हल्के में न लें, गर्म पानी का करें उपयोग

जागरण प्रश्न पहर में डा. प्रवीन कटियार ने पाठकों के सवालों के दिए जवाब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:14 PM (IST)
प्रश्न पहर : ---- मौसम के बदलाव को हल्के में न लें, गर्म पानी का करें उपयोग
प्रश्न पहर : ---- मौसम के बदलाव को हल्के में न लें, गर्म पानी का करें उपयोग

जागरण संवाददाता, कानपुर : सर्दी के मौसम में तापमान के बदलाव के कारण जुकाम, बुखार से ज्यादातर लोग परेशान है। मौसम के बदलाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। गर्म पानी का उपयोग करने इन बीमारियों में लाभ पहुंचता है। इसके साथ ही मलेरिया, डेंगू व मच्छर जनित की बीमारियों से भी शहरवासियों को जूझना पड़ रहा है। इससे बचाव व उपचार के लिए निदेशक यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ साइंसेज डा. प्रवीन कटियार ने दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर में पाठकों के प्रश्नों के उत्तर दिए।

---

- बच्चे को कई दिन से खांसी जुकाम की शिकायत है। - दिलीप कुमार, किदवई नगर

बच्चे को एंटी एलर्जिक जरूर दें। डोलो बुखार की दवा है। बच्चों को गर्म पानी पिलाएं। जरूरी पड़ने पर डाक्टर से सलाह लें। डेंगू होने पर शरीर में चकत्ते पड़ते हैं। यह सामान्य वायरल बुखार होता है। - डेंगू कैसे फैलता है। - अयान मंधना।

डेंगू साफ पानी में फैलता है। यह दिन में असर करता है। इससे बचाव के लिए पानी को जमा न होने दें। पूरी बांह के कपड़े जरूर पहनें। - कोरोना का नया वैरिएंट आया है। इससे कैसे बचें। - राधेश्याम, बिठूर

कोरोना संक्रमण का रूप बदल रहा है। बचाव के लिए पहले वाले सभी नियमों का पालन करते रहे। भीड़भाड में जाने से बचे। नियमों का पालन ही इससे बचाव है। - एक हफ्ते से खांसी जुकाम है। क्या यह मलेरिया तो नहीं। - हर्षिता, गोपाला टावर

सबसे पहले आप किसी डाक्टर से संपर्क करें। अगर ठंड लग रही और चकत्ते नहीं हैं तो यह डेंगू नहीं है। डेंगू तेजी से बढ़ा है। मैं खुद डेंगू मरीज रहीं हूं। इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। - दिव्या तिवारी, कुरसौली।

सबसे पहले घर के आस-पास पानी नहीं जमा होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। अगर किसी को डेंगू हुआ है तो गिलोय व पपीता खाएं। इससे प्लेटलेट्स बढ़ जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में लोग डेंगू और मलेरिया में अंतर नहीं समझ पाते हैं। - हरेंद्र, सरसौल।

इसमें अंतर के लिए जांच व जानकारी जरूरी है। मलेरिया में रात के समय बुखार बढ़ता है। इसका पता जांच से ही होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं का उपयोग दर्द कम करने वाली दवाओं से प्लेटलेट्स कम होती है। ऐसे में डाक्टर से सलाह जरूर लें। - डेंगू का मच्छर दिन में ही कटता है क्या। - निमीष कटियार, बिल्हौर।

आमतौर पर मच्छर रात में काटते हैं परंतु डेंगू का मच्छर दिन में अटैक करता है। मच्छरों से बचाव करके इससे बचा जा सकता है। कई दिन से खांसी जुकाम से परेशान हूं। क्या करे आराम नहीं मिल रहा है। - कल्याण तिवारी, बिधून।

अगर एक महीने से खांसी जुकाम है। पहले तो जांच कराके डाक्टर से संपर्क कर लें। बलगम की जांच और एक्सरे जरूर कराए। चार हफ्ते से ज्यादा खांसी टीबी हो सकती है। मच्छर गांव में बहुत ज्यादा है। कैसे पहचाने कौन का डेंगू करता है। - रिषी अवस्थी चौबेपुर गांव।

सबसे पहले घर के आस-पास पानी का जमाव नहीं होने दे। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने और दिन में मच्छर से बचने के लिए प्रयास करें। मलेरिया का मच्छर रात में जबकि डेंगू का दिन में कटता है।

हमारे गांव में जुकाम-बुखार की समस्या बहुत है। कैसे बचें। - सुशील कटियार, चौबेपुर।

घरेलू उपचार के साथ डाक्टर को जरूर दिखा लें। मौसम परिवर्तन के कारण भी ऐसा हो सकता है। बचाव करें गर्म पानी पिए, मौसम के बदलाव के समय में यह समस्या आम हो जाती है।

चार महीने पहले कोरोना हुआ था। लंग्स खराब हो गए थे अब खांसी जुकाम हो जाता है जो लंबे समय तक रहता है। - पंकज शुक्ला, बिधनू।

कोरोना के चलते ज्यादातर लोगों के लंग्स में समस्या आई है। अगर आप घर पर ही रहकर योग व प्राणायाम करते हैं तो इससे आपको फायदा होगा।

इन्होंने भी किए प्रश्न

अभिषेक, सरसौल, कर्मवीर सिंह गोविद नगर, राममोहन, बिधनू

----

मौसम से बचाव के लिए यह करें

- बदलते मौसम को देखते हुए गर्म पानी का उपयोग करते रहे। इससे शरीर को लाभ पहुंचता है।

- डेंगू व मलेरिया से बचाव को पूरी बांह के कपड़े पहने।

- घरेलू उपचार से बचें। मेडिकल जांच जरूर कराएं।

- कोरोना फिर से सक्रिय हो रहा है। ऐसे में मास्क का उपयोग, शारीरीक दूरी का पालन करें।

- दवाओं का उपयोग डाक्टर की सलाह पर लें।

- बच्चों व बुजुर्ग के लिए ख्याल विशेष रखे।

- गर्म कपड़े जरूर पहने, हार्ट अटैक के मामले ठंड से बचें।

- कोल्ड, कफ की परेशानी से जूझ रहे बच्चों को उनसे दूर रखें।

- मौसम में बदलाव के साथ खुद को बदलें, दिनचर्या व खानपान को दुरुस्त करें।

chat bot
आपका साथी