रामलला मंदिर के पास विवादित भूमि पर फिर हुआ विवाद

रावतपुर में रामलला मंदिर के पास स्थित खाली पड़ी विवादित भूमि को लेकर रामलला मंदिर के पास एक बार फिर विवाद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 01:51 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 01:51 AM (IST)
रामलला मंदिर के पास विवादित भूमि पर फिर हुआ विवाद
रामलला मंदिर के पास विवादित भूमि पर फिर हुआ विवाद

संस, कल्याणपुर : रावतपुर में रामलला मंदिर के पास स्थित खाली पड़ी विवादित भूमि को लेकर गुरुवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों व दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने टट्टर लगवाकर दो दुकानों का निर्माण करा दिया, जिसे ट्रस्ट के लोगों ने गिरवा दिया था।

विवाद व हंगामे की सूचना पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया गया। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। आरोपित पहले से ही निजी मुचलके से पाबंद किए जा चुके हैं, लिहाजा मुचलके की धनराशि वसूल करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

..........

किटबा का मतदान आज

कानपुर : कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (किटबा) में अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को होगा। चुनाव अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए सुनील बजाज और डीएस सिन्हा के बीच चुनाव होगा। (वि.)

राशन वितरण में ड्यूटी लगाने का विरोध

कानपुर : वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक में शुक्रवार को पदाधिकारियों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उनकी बूथ लेवल अफसर और राशन वितरण में ड्यूटी लगाई जा रही है। बैठक में जोन अध्यक्ष रोहित तिवारी, जोन मंत्री अविनाश दीक्षित, जिलाध्यक्ष सत्यवीर दीक्षित, अविनाश कुमार मौजूद रहे। (वि.)

प्रसपा पदाधिकारियों ने पदयात्रा की

कानपुर : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अशरफ अफजल सिद्दीकी ने किदवई नगर क्षेत्र में पद यात्रा की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार युवाओं से झूठे वादे कर रही है। उनके साथ हेमलता शुक्ला, रिजवान अहमद, तारा गुप्ता, दीपू पांडेय मौजूद रहे। (वि.)

सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

कानपुर : समाजवादी युवा सिख मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कवलजीत सिंह मानू की अगुवाई में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में कहा गया कि सरकार किसानों की मांग जल्दी मान ले ताकि किसान घर लौट जाएं। इस मौके पर उजमा सोलंकी, इश्तियाक अंसारी, कीर्ति शुक्ला, एंथनी मौजूद रहे। (वि.)

जनसुनवाई की रिपोर्ट में लापरवाही पर चार को पत्र

कानपुर : नगर निगम जोन छह के अवर अभियंता मोहम्मद अफजल चिश्ती, अरुण शर्मा, पंकज यादव, शिल्पी सिंह को पत्र लिख जनसुनवाई से जुड़े मामलों की समय से रिपोर्ट ना देने पर जोनल अभियंता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में लापरवाही पर उनके खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। (वि.)

व्यापार मंडल की इकाई घोषित

कानपुर : जीटी रोड इंदिरा नगर व्यापार मंडल इकाई में शुक्रवार को दिनेश चंदेल को प्रभारी, संचित अग्रवाल को चेयरमैन, मुकेश झा को अध्यक्ष, विशाल गुप्ता को महामंत्री, राहुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, गोविद शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। (वि.)

chat bot
आपका साथी