दर्शना सिंह बोलीं, दुष्कर्म की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, रोकने के लिए योगी सरकार प्रयासरत Kanpur News

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की पदाधिकारियों संग बैठक में बोलीं भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 04:09 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jun 2019 09:43 AM (IST)
दर्शना सिंह बोलीं, दुष्कर्म की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, रोकने के लिए योगी सरकार प्रयासरत Kanpur News
दर्शना सिंह बोलीं, दुष्कर्म की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, रोकने के लिए योगी सरकार प्रयासरत Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में दुष्कर्म की कई घटनाएं हुईं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहीं। हालांकि योगी सरकार ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत है। जिन जिलों में घटनाएं घटीं, वहां सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जो दोषी हैं, उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए गंभीरता से कवायद हो रही है। ये बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहीं।

वह शुक्रवार को फजलगंज स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय अंसल भवन में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की पदाधिकारियों संग बैठक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी दुष्कर्म पीडि़त परिवारों के लोगों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगी। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर समीक्षा की। अच्छा काम करने वाली महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अब संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना है।

इसके अलावा महिला मोर्चा की सदस्यता को बढ़ाना, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना व कई अन्य दिशा-निर्देश भी उन्होंने दिए। उन्होंने ये भी कहा कि समाज के हर वर्ग की महिलाओं से अपना संपर्क जरूर रखिए। उनकी समस्याओं को सुनिए और अगर समाधान कैसे हो सकता है, इसके लिए भी प्रयास करिए। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी समेत कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी