फर्रुखाबाद में सामने आई मौसा की हैवानियत, भतीजे की हत्या के बाद शव जलाकर दफनाया

दफनाने से पहले केरोसिन डालकर जलाया पुलिस ने बरामद किया शव दंपती को पकड़ा सुमित की बहन सौम्या ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी मौसेरी बहन के साथ बाहर गई थी लौटकर आई तो घर पर सुमित नहीं मिला तब उसने मौसा को खुरपी लेकर कब्रिस्तान में जाते देखा

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 10:06 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 10:06 PM (IST)
फर्रुखाबाद में सामने आई मौसा की हैवानियत, भतीजे की हत्या के बाद शव जलाकर दफनाया
आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर

फर्रुखाबाद, जेएनएन। जनपद कन्नौज की कोतवाली तिर्वा के मलिहापुर गांव निवासी ईश्वर दयाल उर्फ अजय श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में अजय की पत्नी राधा और सास गीता देवी जेल चली गईं। अजय का छह वर्षीय पुत्र सुमित श्रीवास्तव और दस वर्षीय पुत्री सौम्या थाना तालग्राम के गांव अमोलर स्थित अपने ननिहाल चले गए। एक माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी मौसा संतोष श्रीवास्तव सुमित व सौम्या को अपने घर ले आए। गुरुवार को जब सुमित घर के बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। प्रधान तारावती के पुत्र महेंद्र सिंह ने अनहोनी जताते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुमित की मौसी कीर्ति को हिरासत में लिया तो उसने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने कीर्ति की निशानदेही पर गांव में स्थित कब्रिस्तान से सुमित का अधजला शव बरामद किया। पुलिस कीर्ति को कोतवाली ले गई। देर रात पुलिस ने आरोपित मौसा संतोष को भी पकड़ लिया। सुमित की बहन सौम्या ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी मौसेरी बहन शोभा के साथ बाहर गई थी। जब वह लौटकर आई तो घर पर सुमित नहीं मिला। तब उसने मौसा को खुरपी लेकर कब्रिस्तान में जाते देखा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संतोष और कीर्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

सिर पर मारा था डंडा

कीर्ति ने पुलिस को बताया कि सुमित को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। वह शौच भी कर लेता था और उसे जानकारी नहीं हो पाती थी। इस पर उसने सुमित के सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। पति के साथ वह सुमित को लेकर जा रही थी, लेकिन पति ने सुमित को कब्रिस्तान में दफना दिया।  

chat bot
आपका साथी