Coronavirus In Kanpur: पांच दिन में दोगुना हो गए कोराना पॉजिटिव केस, प्रदेश में दूसरा जिला

शहर में रोज नई जगह से मरीज मिलने के कारण हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 05 May 2020 01:58 PM (IST) Updated:Tue, 05 May 2020 01:58 PM (IST)
Coronavirus In Kanpur: पांच दिन में दोगुना हो गए कोराना पॉजिटिव केस, प्रदेश में दूसरा जिला
Coronavirus In Kanpur: पांच दिन में दोगुना हो गए कोराना पॉजिटिव केस, प्रदेश में दूसरा जिला

कानपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में आगरा के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इससे शासन से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों में खलबली मची है। रोजाना नई जगह से मरीज मिलने से हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ रही है।

सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के मामले में जिले का दूसरा स्थान है, जो कुल मरीजों का 9.5 फीसद है। इसी तरह कोरोना से सूबे में अब तक 44 मौतें हुईं हैं, उसमें से छह मौतें जिले में हुई हैं जो कुल आंकड़े का 12.50 फीसद फीसद है। बेहद चिंताजनक हालात में ठोस रणनीति से काम करने की जरूरत है।

प्रदेश में कोरोना के अबतक 2766 कोरोना पॉजिटिव सामने हैं, जबकि 48 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। जो कुल पॉजिटिव मरीजों का 1.73 फीसद है वहीं जिले में सोमवार शाम तक कुल कोरोना पॉजिटिव 267 हो गए। जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान है। जिले से ऊपर आगरा ही है, जबकि लखनऊ तीसरे नंबर पर है। इसी तरह सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत में जिले का तीसरा स्थान है।

पांच दिन में दोगुने हुए केस

जिले में पहला केस 23 मार्च को मिला था। 10 अप्रैल तक नौ केस रिपोर्ट हुए थे, जो जमातियों के थे। 23 अप्रैल को बढ़कर 107 हो गए। उसके पांच दिनबाद ही पॉजिटिव केस 200 का आंकड़ा पार कर गए। पांच दिन में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 267 पहुंच गई है। तेजी से बढ़ते आंकड़े खतरे की घंटी हैं और स्वास्थ्य विभाग को इसकी रोकथाम के लिए चेता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी