कांग्रेस गाजे-बाजों संग निकालेगी स्वतंत्रता की झांकी

जागरण संवाददाता, कानपुर : जश्न-ए-आजादी का कांग्रेस इस बार भी पारंपरिक रूप से आयोजन करेगी। श

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 03:00 AM (IST)
कांग्रेस गाजे-बाजों संग निकालेगी स्वतंत्रता की झांकी
कांग्रेस गाजे-बाजों संग निकालेगी स्वतंत्रता की झांकी

जागरण संवाददाता, कानपुर : जश्न-ए-आजादी का कांग्रेस इस बार भी पारंपरिक रूप से आयोजन करेगी। शहर भर में गाजे-बाजों के साथ झांकियां निकाली जाएंगी। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर होंगे।

शनिवार को तिलक हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि 14 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे मेस्टन रोड स्थित बीच वाले मंदिर पर वार्ड कांग्रेस कमेटी चौक सराफा द्वारा ध्वजारोहण कराया जाएगा। गीत-संगीत और आतिशबाजी होगी। 15 अगस्त को वार्डो में प्रभातफेरियां निकलेंगी। झंडा प्रार्थनाओं के बाद सुबह दस बजे तिलक हॉल में ध्वजारोहण का केंद्रीय कार्यक्रम होगा। उसके बाद बाद राष्ट्रीय प्रेम और आजादी पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। जो शहर में भ्रमण करते हुए दोपहर 3.30 बजे नानाराव पार्क में जनसभा में परिवर्तित हो जाएगा।

सभा को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सांसद प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निर्मल खत्री, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी को भी आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता में शिरीष पांडेय, कृपेश त्रिपाठी, सुबोध बाजपेयी और जफर शाकिर भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी