प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवा नेताओं को मिला स्थान, कानपुर से जुगत लगाने वाले कई नेताओं को मिली निराशा

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए प्रयासरत लोगों में पहला नाम शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष का लिया जा रहा है। दूसरा नाम ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष का नाम है। पूर्व सांसद भी अपने भाई को इसमें शामिल कराने की जुगत लगा रहे थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 03:32 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 05:34 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवा नेताओं को मिला स्थान, कानपुर से जुगत लगाने वाले कई नेताओं को मिली निराशा
कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मेन बॉडी में शामिल होने के लिए बड़े बड़े नामदारों ने जुगत लगायी थी, लेकिन उन्हें तवज्जो नहीं मिल सकी। शहर से नाम देने वालों की लंबी लाइन थी, परंतु संगठन ने युवा नेताओं पर अपना भरोसा जताया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का होली के बाद विस्तार होना था। इसके लिए प्रदेश भर से लोगों ने आवेदन किए थे। कानपुर से भी कई बड़े पदाधिकारियों ने अपने नाम का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए लखनऊ तक दौड़ भाग भी की, लेकिन उन्हे निराशा का सामना करना पड़ा।

इन लोगों ने लगाई दौड़: कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए प्रयासरत लोगों में पहला नाम शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष का लिया जा रहा है। दूसरा नाम ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष का नाम है। पूर्व सांसद भी अपने भाई को इसमें शामिल कराने की जुगत लगा रहे थे। हालांकि उनका नाम शामिल नहीं किया गया। कांग्रेस विधायक अपने के पार्षद को इस सूची में शामिल कराने के लिए लखनऊ तक गए, लेकिन उन्हें भी तवज्जो नहीं मिली। शहर के सामाजिक क्रियाकलापों में आगे रहने वाले समाजसेवी का नाम कांग्रेस के एक बड़े नेता ने प्रस्तावित किया था, लेकिन उन्हें भी नजरअंदाज कर दिया गया। पूर्व विधायक के बेहद करीबी माने जाने वाले और विधानसभा चुनाव लड़ चुके एक कार्यकर्ता भी इस सूची में शामिल होना चाहते थे लेकिन उनका नाम भी संगठन ने महत्वपूर्ण नहीं समझा। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवाओं को महत्व दिया गया है। यही कारण है कि पूर्व पदाधिकारियों को सूची में स्थान नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी