संविधान बचाने को कांग्र्रेसियों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली मौन पदयात्रा

घंटाघर चौराहा पर सभा की और नागरिकता संशोधन कानून निरस्त करने की मांग उठाई।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 09:37 AM (IST)
संविधान बचाने को कांग्र्रेसियों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली मौन पदयात्रा
संविधान बचाने को कांग्र्रेसियों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली मौन पदयात्रा

कानपुर, जेएनएन। भारत व संविधान को बचाने का दंभ भरकर कांग्र्रेसियों ने मूलगंज चौराहा से भारत माता मंदिर घंटाघर चौराहा तक मौन पदयात्रा निकाली। तिरंगा और नागरिकता संशोधन कानून निरस्त करने की मांग लिखी पïिट्टका उनके हाथों में थी।

पार्टी के नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्र्रेसी मूलगंज चौराहा पर एकत्रित हुए। दर्जनों लोग सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से होकर बादशाही नाका, हालसी रोड, धनकुïट्टी, कलक्टरगंज होते हुए घंटाघर चौराहा तक पहुंचे। घंटाघर चौराहा पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार सीएए, एनआरसी और एनपीआर के नाम पर जनता को परेशान कर रही है। इसको किसी भी हाल में लागू नहीं होने देंगे। सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। जब तक सीएए वापस नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यात्रा में पूर्व सांसद राजाराम पाल, शंकर दत्त मिश्र, राजाराम पाल, हाफिज मोहम्मद उमर, इकबाल अहमद, अशोक धानविक , निजामुद्दीन खां, कमल शुक्ल बेबी, ममता तिवारी, ग्र्रीन बाबू सोनकर आदि रहे।

chat bot
आपका साथी