जनता के विश्वास पर खरा उतरें पार्षद

जागरण संवाददाता, कानपुर: जनता ने भरोसा कर पार्षद बनाया है। अब पार्षदों की बारी है कि वह जनता क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 12:07 AM (IST)
जनता के विश्वास पर खरा उतरें पार्षद
जनता के विश्वास पर खरा उतरें पार्षद

जागरण संवाददाता, कानपुर: जनता ने भरोसा कर पार्षद बनाया है। अब पार्षदों की बारी है कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरें। क्षेत्र में विकास कराएं, तभी जनता का भरोसा जीत पाएंगे। शहर में हुए दो-दो अलग कार्यक्रमों में नव निर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया।

आर्य नगर स्थित परशुराम वाटिका में भगवान परशुराम सर्वकल्याण सेवा समिति के सम्मान समारोह में मंत्रोच्चारण के बीच 59 पार्षदों को सम्मानित किया गया। संचालन समिति के महामंत्री शेष नारायण त्रिवेदी ने किया। इस दौरान मुनीष आश्रम, रमेश पुरी, श्री कृष्णदास, राधारमण गिरी, उदिता नंद, जितेंद्रिय स्वामी, आशुतोष गिरी, विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, श्याम बिहारी मिश्र, समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल समेत कई लोग उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में 59 पार्षद मौजूद रहे।

पार्षदों को ब्राह्मण कुल गौरव सम्मान

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने समाज के नवनिर्वाचित 32 महिला एवं पुरुष पार्षदों का ब्राह्मण कुल शक्ति और ब्राह्मण कुल गौरव सम्मान से सम्मानित किया। पंडित विजय पांडेय ने कहा कि नव निर्वाचित पार्षद क्षेत्र की समस्याएं चुनकर निस्तारण कराएं। वार्ड के विकास से शहर में विकास दिखेगा। आनंदेश्वर मंदिर के महंत रमेश पुरी, पनकी मंदिर के महंत कृष्ण दास व सिद्धनाथ मंदिर के महंत अरूण चैतन्यपुरी ने पार्षदों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में केए दुबे पद्मेश, डॉ. नरेंद्र द्विवेदी, भूपेश अवस्थी, शिव सहाय मिश्र, महेश कुमार मिश्र, गणेश दत्त तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी