राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ फर्रुखाबाद न्यायालय में परिवाद दर्ज

याचिकाकर्ता ने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से शर्मिंदगी महसूस हुई है।

By AbhishekEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 06:49 PM (IST)
राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ फर्रुखाबाद न्यायालय में परिवाद दर्ज
राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ फर्रुखाबाद न्यायालय में परिवाद दर्ज

फर्रुखाबाद, जेएनएन। लखनऊ में आयोजित रोड शो में चौकीदार चोर है का संबोधन करने पर एक याचिका के आधार पर न्यायालय ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ परिवाद दर्ज किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वादी के बयान दर्ज कर पत्रावली सुरक्षित रख ली है। याचिका में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला नैन भोलेपुर निवासी विष्णु नारायण दीक्षित ने अधिवक्ता प्रमोद कुमार तिवारी, राजीव सिंह राठौर, राजीव बाजपेई व विधुशेखर मिश्र के माध्यम से न्यायालय में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा कि 11 फरवरी की शाम विभिन्न चैनलों पर समाचार देख रहा था। उसी समय लखनऊ में रोड शो के बाद सभा में कांग्रेस के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'देश का चौकीदार चोर' कहकर संबोधित किया। यह संबोधन देश के प्रधानमंत्री पद के खिलाफ है।

सभा में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व पीएल पुनिया भी मौजूद थे और किसी ने भी राहुल गांधी के वक्तव्य का विरोध नहीं किया। इस षड्यंत्र में ये लोग भी शामिल हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से उन्हें व अन्य जनता को शर्मिंदगी महसूस हुई है। याचिका पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वादी के बयान दर्ज कर पत्रावली सुरक्षित रख ली है।

chat bot
आपका साथी