कानपुर देहात में बरात में डांस को लेकर हुआ बवाल, नशे में धुत युवकों ने किया बवाल, दो महिलाएं घायल

लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध जताया तो मारपीट करने लगे और पथराव कर दिया। इससे बरात में अफरातफरी के साथ ही भगदड़ मच गई। इस दौरान दुल्हन की मां सुनीता व मौसी लहूलुहान हो गई जबकि कई बराती भी चुटहिल हो गये।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 05:16 PM (IST)
कानपुर देहात में बरात में डांस को लेकर हुआ बवाल, नशे में धुत युवकों ने किया बवाल, दो महिलाएं घायल
एसओ प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही

कानपुर, जेएनएन। कमालपुर गांव के कंजडड़ेरा में आई बरात में डांस के दौरान गांव के युवकों ने नशेबाजी में विवाद कर दिया। युवकों ने पथराव कर दिया और इससे दुल्हन की मां व मौसी घायल हो गईं। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेडऩे के साथ ही घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए भिजवाया। विवाद व तनाव को लेकर पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ।

शुक्रवार रात को गांव के सुरेश गिहार की पुत्री रोशनी का विवाह कार्यक्रम था। बरात फतेहपुर के नउआबाग से आई थी। देररात करीब 12 बजे बरात द्वारचार के लिए लड़की पक्ष के दरवाजे जा रही थी जिसमें बराती बैंडबाजे की धुन में नाचते गाते जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नशे में धुत भूरा, संजीव, पंडित गिहार व छुन्ना बरातियों के बीच में घुसकर डांस के दौरान उपद्रव करने लगे।

लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध जताया तो मारपीट करने लगे और पथराव कर दिया। इससे बरात में अफरातफरी के साथ ही भगदड़ मच गई। इस दौरान दुल्हन की मां सुनीता व मौसी लहूलुहान हो गई जबकि कई बराती भी चुटहिल हो गये। सिठमरा चौकी इंचार्ज राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस बुलाकर घायल महिलाओं को उपचार के लिए भिजवाया। इधर झगड़ा उपद्रव से हुए तनाव को लेकर पुलिस ने मौजूद रहकर विवाह संपन्न कराया। एसओ प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।  

chat bot
आपका साथी