कानपुर में स्मृति ईरानी की जनसभा आज शाम, महिलाओं की भीड़ पर जोर

भाजपा रविवार को देशभर में तीन सौ जनसभाओं के साथ चुनावी अभियान शुरू कर रही है।

By AbhishekEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 12:56 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 12:56 PM (IST)
कानपुर में स्मृति ईरानी की जनसभा आज शाम, महिलाओं की भीड़ पर जोर
कानपुर में स्मृति ईरानी की जनसभा आज शाम, महिलाओं की भीड़ पर जोर

कानपुर, जेएनएन। कमल के फूल को ही प्रत्याशी मानकर तैयारी करती रही भाजपा अब चुनावी मुहिम भी इसी तरह शुरू कर रही है। कानपुर सीट से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पहली चुनावी जनसभा करने के लिए रविवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी कानपुर आ रही हैं।

भाजपा रविवार को देशभर में तीन सौ जनसभाओं के साथ चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत ही कानपुर में पहली जनसभा करने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आ रही हैं। वह शाम पांच बजे शास्त्री नगर स्थित काली मठिया मंदिर चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगी। तैयारियों के लिए नवीन मार्केट स्थित उत्तर जिला कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने पदाधिकारियों से कहा कि अब चुनाव के दौरान इसी तरह बड़े नेताओं का आगमन होगा। यह इस चुनाव की पहली जनसभा है, जिसमें कार्यकर्ताओं के बजाय जनता की भीड़ जुटानी है। महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने कहा कि स्मृति ईरानी छोटे पर्दे की अभिनेत्री रही हैं, इसलिए महिलाओं में उनकी काफी लोकप्रियता है।

मंत्री पचौरी ने भी संभाला मोर्चा

जनसभा की सफलता के लिए एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी ने भी मोर्चा संभाला है। उन्होंने रतनलाल नगर, लाजपतनगर और पनकी मंडल में अलग-अलग बैठकें कीं। कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी। मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, अनुपम मिश्रा, ललित उपाध्याय आदि थे।

chat bot
आपका साथी