आर्थिक प्रगति में सीए का अहम योगदान

देश की आर्थिक प्रगति में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का अहम योगदान है। हम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बदलावों में देश की आर्थिक गतिविधियों को तय करने में अहम रोल निभाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 01:14 AM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 01:14 AM (IST)
आर्थिक प्रगति में सीए का अहम योगदान
आर्थिक प्रगति में सीए का अहम योगदान

जागरण संवाददाता, कानपुर : देश की आर्थिक प्रगति में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का अहम योगदान है। हम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बदलावों में देश की आर्थिक गतिविधियों को तय करने में अहम रोल निभाते हैं। यह बातें रविवार को आइसीएआइ भवन लखनपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सेंट्रल रीजनल काउंसिल के दीक्षा समारोह के लीड कोऑडिनेटर एवं सेंट्रल काउंसिल सदस्य मनु अग्रवाल ने कही।

इस बार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से कुल 203 छात्र सीए बने हैं। जिसमें 122 छात्र व 81 छात्राएं हैं। इस दौरान रीजनल काउंसिल सदस्य दीप कुमार मिश्र ने चयनित 203 सीए को उपाधि दी। देश में 26वीं रैंक पाने वाली आर्य नगर (कानपुर) समृद्धि गुप्ता एवं 40वीं रैंक पाने वाले दयालबाग (आगरा) के स्पर्श बंसल को सम्मानित किया गया। काउंसिल सदस्य केमिषा सोनी ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में कई नए नियम एवं रेगुलेशन आ गए हैं। काबिल बनें तभी कामयाबी मिलेगी। गाजियाबाद से आए काउंसिल सदस्य मुकेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कॉमर्स के छात्रों के लिए कामर्स विजार्ड अहम है। यह कक्षा 9 से कॉमर्स ग्रेजुएट को नौकरी व स्वरोजगार में मददगार होगा। इनसेट

सफलता का कोई शार्टकट नहीं

आर्यनगर के सुयश व पिंकी गुप्ता की बेटी समृद्धि की देश में 26वीं रैंक है। समृद्धि ने सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर से विज्ञान संवर्ग से 12वीं कर सीए की तैयारी की। वह कहती हैं कि कड़ी मेहनत के बूते ही वह कोलकाता में आइटीसी कंपनी में एकाउंट आफिसर हैं। उसे कंपनी के शिखर पर पहुंचने की चाह है। प्लानिंग के साथ करें फोकस

आगरा दयालबाग निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी नीजर व नीता बंसल के बेटे स्पर्श ने देश में 40वीं रैंक पायी। स्पर्श कहते हैं कि सफलता के लिए पढ़ाई पर प्लानिंग कर फोकस करें।

chat bot
आपका साथी