आंबेडकर जयंती के बहाने दलितों को जोड़ेगी बसपा

जागरण संवाददाता, कानपुर : 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा डा. भीमराव आंब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Apr 2018 01:20 AM (IST) Updated:Wed, 04 Apr 2018 01:20 AM (IST)
आंबेडकर जयंती के बहाने  दलितों को जोड़ेगी बसपा
आंबेडकर जयंती के बहाने दलितों को जोड़ेगी बसपा

जागरण संवाददाता, कानपुर : 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर हर मंडल में ताकत का अहसास कराएगी। आंबेडकर जयंती के बहाने पार्टी अपने परंपरागत मतदाता दलितों को एक बार फिर से जोड़ेगी। 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में दलित मतदाताओं के भाजपा के साथ जाने की वजह से ही बसपा की दुर्गति हुई। यही वजह है कि दलित हितों के मुद्दों पर पार्टी मुखर होकर केंद्र और राज्य सरकार का विरोध करने में जुटी हुई है।

पूर्व के चुनावों में खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए ही पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा से गठजोड़ का एलान किया है। पार्टी ने गठबंधन के फार्मूले का एलान भी कर दिया है। पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे किसी भी मुद्दे पर सपा से दूरी नहीं बनाएंगे बल्कि पार्टी के आंदोलनों में उनकी मदद भी लेंगे। माना जा रहा है कि बसपा जब 14 अप्रैल को शहर में आंबेडकर जयंती मनाएगी तो इसकी सफलता को सपा के दलित नेता भी जोर लगाएंगे। हालांकि उनका समर्थन पर्दे के पीछे से होगा। ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर बसपा के नेता ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि दलित मतदाता अब भाजपा छिटककर बसपा में लौट आए हैं। पार्टी के कई बड़े नेता दलित समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क कर आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने की अपील कर रहे हैं।

बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन

जागरण संवाददाता, कानपुर : बसपा की मैनावती मार्ग स्थित एक पार्टी लॉन में मंगलवार को हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया।

जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने कहा कि अप्रैल में सेक्टर इकाई का गठन हो जाए। जो कर्मठ कार्यकर्ता हैं उनकी क्षमता का उपयोग किया जाए। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती में ज्यादा से ज्यादा भीड़ के लिए सभी एकजुट होकर प्रयास करें। जोनल कोआर्डिनेटर भीमराव अंबेडकर ने कहा कि संगठन का कार्य पूरे तन मन से किया जाए। पदाधिकारियों ने भारत बंद के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। जोनल कोआर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर, राम नारायण निषाद, अनुभव चक, जिलाध्यक्ष रामशकर कुरील, मुकेश कठेरिया, नरेंद्र कुशवाहा, बौद्धप्रिय गौतम, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, सुनीत शुक्ल, अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी