हारी सीटों पर आज जीत की रणनीति बनाएंगे भाजपाई, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मर्चेंट चैंबर में करेंगे बैठक

उत्तर जिले में पार्टी चार में से दो यानी आर्यनगर और सीसामऊ सीट हारी हुई है। इन दोनों सीटों को समाजवादी पार्टी ने जीता है। दूसरी ओर छावनी विधानसभा सीट जो भाजपा के कब्जे में थी वह भी पार्टी कांग्रेस के हाथों हार गई थी।

By Rahul MishraEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 09:12 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 09:12 AM (IST)
हारी सीटों पर आज जीत की रणनीति बनाएंगे भाजपाई, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मर्चेंट चैंबर में करेंगे बैठक
उत्तर व दक्षिण जिले के प्रभारी विजय बहादुर पाठक पदाधिकारियों के साथ बैठक करेेंगे। प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शनिवार को अपनी हारी हुई सीटों पर जीत की रणनीति बनाएंगे। इसके लिए उत्तर व दक्षिण जिले के प्रभारी विजय बहादुर पाठक दोनों जिलों के पदाधिकारियों के साथ एक साथ बैठक करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए शनिवार का दिन काफी व्यस्तता का होगा क्योंकि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मर्चेंट चैंबर में बजट पर बैठक करेंगे।

कानपुर में 10 में से तीन सीटों पर भाजपा हारी हुई है।

उत्तर जिले में पार्टी चार में से दो यानी आर्यनगर और सीसामऊ सीट हारी हुई है। इन दोनों सीटों को समाजवादी पार्टी ने जीता है। दूसरी ओर छावनी विधानसभा सीट जो भाजपा के कब्जे में थी, वह भी पार्टी कांग्रेस के हाथों हार गई थी।

इसमें खासतौर पर सीसामऊ और आर्यनगर सीट में भाजपा के अंदर भी खासी गुटबाजी है जिसकी शिकायत भी ऊपर तक की गई थी। अब अपनी पहली ही बैठक में जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक एक वर्ष बाद होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। वह दोपहर में तीन बजे कबाड़ी मार्केट स्थित एक गेस्ट हाउस में दोनों जिलों की बैठक करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक विजय बहादुर पाठक के काफी करीबी समर्थक कानपुर में हैं जो उन्हेंं शहर का पूरा फीड बैक दे रहे हैं।

इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी मर्चेंट चैंबर में एक बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं को बजट के बारे में जानकारी देंगे। वह यह भी बताएंगे कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच बजट की चर्चा किस तरह करें। वजह मुख्य रूप से बजट पर चर्चा के लिए ही कानपुर आ रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी