भाजपा नेताओं ने तोड़े लॉकडाउन के नियम, विधायक ने कटवाए नाई से बाल तो दक्षिण जिलाध्यक्ष के राशन किट वितरण में उड़ीं शारीरिक दूरी की धज्जियां

नाई की दुकान खोलने की छूट नहीं बर्रा में हुए वितरण में उमड़ी भीड़ में अधिकतर ने नहीं लगा रखा था मास्क।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 11:13 AM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 11:13 AM (IST)
भाजपा नेताओं ने तोड़े लॉकडाउन के नियम, विधायक ने कटवाए नाई से बाल तो दक्षिण जिलाध्यक्ष के राशन किट वितरण में उड़ीं शारीरिक दूरी की धज्जियां
भाजपा नेताओं ने तोड़े लॉकडाउन के नियम, विधायक ने कटवाए नाई से बाल तो दक्षिण जिलाध्यक्ष के राशन किट वितरण में उड़ीं शारीरिक दूरी की धज्जियां

कानपुर, जेएनएन। जिला प्रशासन ने भले ही लॉकडाउन में नाई की दुकान खोलने की छूट नहीं दी है मगर, भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी के बाल काटने व मालिश के लिए दुकान खुलना चर्चा का विषय बन गया है। विधायक अपने घर के पास काकादेव स्थित नीरक्षीर चौराहे पर सड़क किनारे खुली दुकान में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल हुए तो गोविंदनगर विधायक ने सफाई दी कि संकट से जूझ रहे नाई की आर्थिक मदद के लिए ऐसा किया था।

वहीं, शुक्रवार को बर्रा के जरौली में रखे गए कोरोना योद्धाओं के सम्मान और राशन किट वितरण कार्यक्रम में भी शारीरिक दूरी के सारे नियम ताक पर रख दिए गए। कार्यक्रम में भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या, पार्टी उपाध्यक्ष प्रबोध मिश्रा, पार्षद संतोष साहू, वंदना गुप्ता, गोलू शुक्ला समेत सौ से ज्यादा लोग यहां जुटे थे। इनमें कई ने मास्क भी नहीं लगाए थे। बर्रा थाना प्रभारी रणजीत राय ने बताया कि आयोजकों के खिलाफ तस्करा डाला गया है। मामले की जांच की जा रही है। भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।

इनका ये है कहना

कार्यक्रम का आयोजन त्रिवेणी संस्था और रामलीला कमेटी ने किया था। मैैं अतिथि के बतौर दोपहर एक बजे तक रही। मेरे सामने सभी लोग कुर्सियों पर शारीरिक दूरी बनाकर बैठे थे। अधिकांश के पास मास्क थे। जिनके पास नहीं थे, उन्हें दिए भी गए थे। कार्यक्रम में किसी मानक का उल्लंघन नहीं हुआ है।

-डॉ. बीना आर्या, जिलाध्यक्ष, भाजपा दक्षिण

35 साल से छेदीलाल नीर-क्षीर चौराहे पर बाल काटकर परिवार चला रहे हैैं। कोरोना संकट में भी मुफ्त मदद लेने को राजी नहीं हुए तो बाल कटवाकर और कंधे की मालिश कराकर बतौर पारिश्रमिक 500 रुपये दिए। मैैंने नियम का उल्लंघन नहीं किया, बल्कि उनकी खुद्दारी को प्रणाम भर किया है।

-सुरेंद्र मैथानी, विधायक गोङ्क्षवदनगर

भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। ऐसा कोई कार्यक्रम हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सैलून को लेकर भी क्या वाक्या हुआ है, पता करा रहे हैं।

-डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, जिलाधिकारी 

chat bot
आपका साथी