आधी रात पुलिस ने नाकाबंदी कर कराई वाहनों की चेकिग

शहर में अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धरपकड़ के लिए ट्रैफिक पुलिस ने थाना पुलिस के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 01:56 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 01:56 AM (IST)
आधी रात पुलिस ने नाकाबंदी कर कराई वाहनों की चेकिग
आधी रात पुलिस ने नाकाबंदी कर कराई वाहनों की चेकिग

जागरण संवाददाता, कानपुर : शहर में अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धरपकड़ के लिए ट्रैफिक पुलिस ने थाना पुलिस के साथ शुक्रवार रात पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के आदेश पर नाकेबंदी करके सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिग की गई।

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने शुक्रवार को रात 11 से एक बजे तक शहर भर में नाकेबंदी करके ग्रांड चेकिग के आदेश दिए थे जिसके तहत बड़ा चौराहा, परेड, लालइमली, चुन्नीगंज, बजरिया, स्वरूप नगर, फजलगंज, गोविदनगर, बर्रा, नौबस्ता, किदवई नगर, बाबूपुरवा, नजीराबाद, रेल बाजार, चकेरी, काकादेव समेत कमिश्नरेट में आने वाले सभी थानों ने प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बैरियर लगाकर चेकिग अभियान चलाया। ग्रांड चेकिग में प्रमुख चौराहों पर तीन से चार बैरियर लगाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोक कर चेकिग की गई। इस दौरान गाड़ियों के कागजात, वाहन सवार और वाहन की तलाशी भी कराई गई। एक थाना क्षेत्र में चार से पांच प्रमुख प्वाइंटों पर चेकिग हुई। करीब 120 से अधिक प्वाइंटों पर भारी पुलिस बल मुस्तैद नजर आया। इस दौरान बेवजह घूमने वालों को भी पुलिस ने चेतावनी देकर जाने दिया। दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की बात कही गई। चेकिग के दौरान पुलिस ने मास्क, सीट बेल्ट आदि लगाने का पालन करने के निर्देश दिए गए। ------ अपराधियों की धर पकड़ और वीकेंड होने के चलते अक्सर लोग शराब पीकर देर रात तक घूमते हैं। कई बार नशेबाजी में दुघर्टनाएं भी होती हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर ग्रांड चेकिग जरूरी है। ट्रैफिक और थाना पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार की रात चेकिग अभियान चलाया गया है। - असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

chat bot
आपका साथी