¨हसा व दुष्कर्म से विदेश में भारत की किरकिरी : अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में बढ़ती ¨हसा व दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जाहिर की। कहा कि इन घटनाओं की वजह से विदेश में भारत की किरकिरी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 01:41 AM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 01:41 AM (IST)
¨हसा व दुष्कर्म से विदेश में भारत की किरकिरी : अखिलेश
¨हसा व दुष्कर्म से विदेश में भारत की किरकिरी : अखिलेश

जागरण संवाददाता, कानपुर : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में बढ़ती ¨हसा व दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जाहिर की। कहा कि इन घटनाओं की वजह से विदेश में भारत की किरकिरी हो रही है। देश ही नहीं विदेश में भी प्रधानमंत्री से सवाल हो रहे हैं लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं है। अखिलेश बुधवार रात एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने विजय इंटरकांटिनेंटल आए थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने शपथ लेने के बाद ही कहा था कि भयमुक्त प्रदेश बनाएंगे। महिलाएं रात में सुरक्षित सड़कों पर घूमेंगी, लेकिन इसका उलट हो गया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में भय का माहौल है। खासकर, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वे न घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। सत्तापक्ष के विधायक पर एक लड़की दुष्कर्म का आरोप लगाती है तो विधायक के भाई उसके पिता की बुरी तरह पिटाई करते हैं। पुलिस उल्टा झूठे केस में फंसा कर जेल भेज देती है। जेल में उनकी हत्या कर दी जाती है। सरकार विधायक को बचाने में पूरा जोर लगा देती है। इससे शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि अचानक नोटबंदी भ्रष्टाचार रोकने के लिए की गई थी। इससे भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ बल्कि और बढ़ गया।

--

अब तो सुधर जाओ

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने धक्कामुक्की कर रहे कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी। कहा, आपकी इन्हीं हरकतों से यह हाल हुआ है, अब तो सुधर जाओ।

परिवार समेत शामिल हुए

कार्यक्रम में अखिलेश यादव सपरिवार शामिल हुए। उनके साथ पत्‍‌नी सांसद डिंपल यादव, भाई सांसद धर्मेद्र यादव, सांसद तेज प्रताप यादव, पुत्री टीना व टिम व पुत्र अर्जुन भी थे।

chat bot
आपका साथी