मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के बाद फंसा यातायात, सड़क पर रेंगते रहे वाहन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का उद्घाटन करने के लिए शहर आए थे। यहां से वह कानपुर विकास प्राधिकरण सभागार गए थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। इसके बाद उनके काफिले को जीटी रोड कर श्याम नगर को जाना था।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 04:59 PM (IST)
मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के बाद फंसा यातायात, सड़क पर रेंगते रहे वाहन
मुख्यमंत्री की फ्लीट निकलने के बाद अफीमकोठी चौराहा पर लगा जाम।

कानपुर, जागरण संवाददाता। CM Yogi Adityanath in Kanpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला गुजारने के लिए कुछ देर जीटी रोड पर यातायात रोका गया था। करीब दस मिनट के लिए रोके गए ट्रैफिक ने वाहनों की चाल बिगाड़ दी। पहले निकलने की होड़ में कई चौराहों पर वाहन सवारों ने यातायात फंसाया। अधिकतर मार्गों पर वाहन सवारों को पांच मिनट में तय होने वाले सफर में 25 मिनट का वक्त लगा। करीब सवा घंटे बाद शहर की सड़कों पर यातायात सामान्य हो सका।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का उद्घाटन करने के लिए शहर आए थे। यहां से वह कानपुर विकास प्राधिकरण सभागार गए थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। इसके बाद उनके काफिले को जीटी रोड कर श्याम नगर को जाना था। इसे लेकर चौराहों पर ट्रैफिक और थाना पुलिस मुस्तैद नजर आयी। काफिले के प्राधिकरण से रवाना होने पर ही कोकाकोला, गुमटी, जरीब चौकी, अफीमकोठी, झकरकटी, टाटमिल आदि चौराहों पर करीब दस मिनट के लिए यातायात को रोका गया। जिससे चौतरफा दो और चार पहिया वाहनों की कतारें लग गई। जिससे सर्वाधिक यातायात का दबाव जरीब चौकी और टाटमिल चौराहे पर नजर आया। 

टाटमिल चौराहे पर यातायात रुकने का असर ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर भी नजर आया। टाटमिल से टीपी नगर के बीच हल्के और भारी वाहनों की कतारें लग गई। कछुआ चाल से यातायात चलता रहा। यही हाल घंटाघर से टाटमिल को आने वाले मार्ग पर भी रहा। यहां भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। ऐसे ही जरीब चौकी चौराहे पर यातायात रुकने का असर फजलगंज चौराहे पर भी नजर आया। यातायात फंसने से 5 से दस मिनट के सफर में लोगों को 25-30 मिनट गंतव्य तक पहुंचने में लगा। यातायात की चाल सुधारने में यातायात पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। 

chat bot
आपका साथी