ACP पर लगाया हाथ मरोड़ने का आरोप, धरने पर बैठीं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता; एक की हालत बिगड़ी

सरोज सिंह ने कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी ने महिला शक्ति को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके चलते वह कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार दोपहर राहुल गांधी के शहर आगमन पर वनखंडेश्वर चौराहे पर हाथ में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रही थी। आरोप है कि तभी वहां पहुंचीं एसीपी सीसामऊ श्वेता कुमारी ने अभद्रता करते हुए उनका हाथ मरोड़ दिया।

By atul mishra Edited By: Aysha Sheikh Publish:Sat, 11 May 2024 01:14 PM (IST) Updated:Sat, 11 May 2024 01:14 PM (IST)
ACP पर लगाया हाथ मरोड़ने का आरोप, धरने पर बैठीं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता; एक की हालत बिगड़ी
ACP पर लगाया हाथ मरोड़ने का आरोप, धरने पर बैठीं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता; एक की हालत बिगड़ी

जागरण संवाददाता, कानपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नगर आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने विरोध जताया। महिला शक्ति को लेकर उनकी टिप्पणी से आहत महिलाएं शुक्रवार दोपहर वनखंडेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन करने लगीं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने एसीपी सीसामऊ पर हाथ मरोड़ने का आरोप लगाकर आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं के साथ चौराहे पर ही धरने पर बैठ गईं।

एसीपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए माफी मांगने की बात कही। धरने के चलते पुलिस को मार्ग परिवर्तन करना पड़ा। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता की गर्मी से हालत बिगड़ गई। तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद एसीपी अनवरगंज इंद्रप्रकाश सिंह के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।

एसीपी पर लगाया हाथ मरोड़ने का आरोप

सरोज सिंह ने कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी ने महिला शक्ति को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके चलते वह कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार दोपहर राहुल गांधी के शहर आगमन पर वनखंडेश्वर चौराहे पर हाथ में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रही थी।

आरोप है कि तभी वहां पहुंचीं एसीपी सीसामऊ श्वेता कुमारी ने अभद्रता करते हुए उनका हाथ मरोड़ दिया। इससे आक्रोशित महिला मोर्चा की सदस्यों ने वनखंडेश्वर चौराहे पर सड़क जाम कर धरना देना शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर बजरिया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन समझाने के बाद भी धरना नहीं समाप्त हुआ। धरने के चलते मार्ग परिवर्तन किया गया।

इस दौरान एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्वनोई, जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय मौके पर पहुंचे। धूप के चलते महिला कार्यकर्ता सुमित्रा शर्मा बेसुध हो गई तो उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद एसीपी अनवरगंज इन्द्रप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर माफी मांगी। जिसके बाद सभी शांत हुए और धरना खत्म किया।

chat bot
आपका साथी