रूमा में फाय¨रग कर सराफ से छह किलो चांदी लूटी

महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा हाईवे पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने पिता-पुत्र को रोककर छह किलो चांदी लूट ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Jul 2018 12:37 PM (IST) Updated:Thu, 05 Jul 2018 12:37 PM (IST)
रूमा में फाय¨रग कर सराफ  से छह किलो चांदी लूटी
रूमा में फाय¨रग कर सराफ से छह किलो चांदी लूटी

संवाद सहयोगी, महाराजपुर : महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा हाईवे पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने सराफ पिता पुत्र को रोककर तमंचा लगा दिया। दोनों के भिड़ जाने पर लुटेरे फाय¨रग कर छह किलो चांदी से भरा बैग लूटकर भाग निकले। हाथ में छर्रे लगने से बेटा घायल हो गया।

रूमा निवासी श्याम मोहन स्वर्णकार की इलाके में ही कन्हैया ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद करके श्याम मोहन व उनका बेटा जितेंद्र बाइक से घर आ रहे थे। रूमा हाईवे पर आते ही बाइक सवार तीन लुटेरों ने हाथ देकर उन्हें रोका और तमंचा लगा दिया। लुटेरों के बैग छीनने पर पिता-पुत्र हिम्मत जुटा कर भिड़ गए तो एक लुटेरे ने फायर किर दिया। हाथ में छर्रे लगने से जितेंद्र लहूलुहान हो गया। इसके बाद लुटेरे बैग में रखी छह किलो चांदी लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जितेंद्र और संघर्ष के दौरान चुटहिल श्याम मोहन का सरसौल सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस मिला है। जितेंद्र के मुताबिक लुटेरे नई उम्र के थे और रामादेवी की तरफ भागे। घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस हाईवे तो दूर क्षेत्र में भी गश्त नहीं करती। एसओ महाराजपुर राकेश मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों और सीसीटीवी फुटेज से सुराग लगाया जा रहा है। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में एक संदिग्ध दिखाई पड़ा है। लुटेरों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं, सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी