भाजपा के जनता दरबार में बताएं अपनी शिकायत

जागरण संवाददाता, कानपुर: जनता की समस्याओं को सुनने और उसके निस्तारण के लिए अब भाजपाई जनता दरबार लगाए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 01:01 AM (IST)
भाजपा के जनता दरबार में बताएं अपनी शिकायत
भाजपा के जनता दरबार में बताएं अपनी शिकायत

जागरण संवाददाता, कानपुर: जनता की समस्याओं को सुनने और उसके निस्तारण के लिए अब भाजपाई जनता दरबार लगाएंगे। यहां पार्टी के दिग्गज या यूं कहें कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी हफ्ते में एक दिन पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका यथासंभव निस्तारण करवाया जाएगा। इस क्रम में आज कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी समस्याएं सुनेंगे। वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक भी की। साथ ही बताया गया कि नगर निगम वार्डो के परिसीमन की विसंगतियों को लेकर आई सभी आपत्तियों को निस्तारण के लिए जिले के निर्वाचन प्रमुख आशुतोष पांडेय ने डीएम कार्यालय में दे दीं। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील बजाज, पूनम कपूर, दीपक सिंह, रंजीता पाठक, मंजीत सिंह, रिषी गुप्ता, अभिनव दीक्षित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी