महिला से छेड़छाड़ पर रावतपुर में हंगामा

जागरण संवाददाता, कानपुर : रावतपुर के सैयदनगर में शुक्रवार रात छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Apr 2017 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2017 06:55 PM (IST)
महिला से छेड़छाड़ पर रावतपुर में हंगामा
महिला से छेड़छाड़ पर रावतपुर में हंगामा

जागरण संवाददाता, कानपुर : रावतपुर के सैयदनगर में शुक्रवार रात छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। महिला के पति और आरोपी के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला दो वर्गो का होने के चलते क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।

सैयदनगर में रहने वाले निजी फर्मकर्मी ने बताया कि उनकी पत्नी शुक्रवार रात बाजार से लौट रही थीं। रास्ते में मोहल्ले के बउआ पुत्र राजाराम ने छेड़खानी कर दी। आरोप है कि पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और नकाब फाड़ दिया। सूचना पर फर्मकर्मी और परिवार के लोग पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। सूचना पर पुलिस ने आकर महिला के पति और छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गयी है।

महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के दबाव में छेड़छाड़ के मामले में केवल मारपीट का केस दर्ज किया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की भी बात कही। वहीं इंस्पेक्टर कल्याणपुर अजय सेठ ने बताया कि दोनों पक्षों में केवल मारपीट हुई थी। छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी