छोटा विमान आज के बाद नहीं भरेगा उड़ान

जागरण संवाददाता, कानपुर : दिल्ली के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार से 72 सीटर वि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
छोटा विमान आज के बाद नहीं भरेगा उड़ान
छोटा विमान आज के बाद नहीं भरेगा उड़ान

जागरण संवाददाता, कानपुर : दिल्ली के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार से 72 सीटर विमान उड़ान भरेगा। शनिवार के बाद अहिरवां से दिल्ली के मध्य उड़ान भर रहा 46 सीटर विमान बंद हो जाएगा।

अहिरवां एयरपोर्ट के स्टेशन इंचार्ज देवेंद्र सिंह माओरी का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 27 मार्च से 72 सीटर विमान लगाने का फैसला लिया है। यह विमान अहिरवां एयरपोर्ट से सुबह 8.25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। अभी छोटा विमान दोपहर 2.15 बजे उड़ान भर रहा है। उन्होंने बताया कि अहिरवां के रनवे की कारपेटिंग का काम चल रहा है, इस कार्य में चार से पांच माह का समय लगेगा।

chat bot
आपका साथी