पाक नागरिकों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

दिग्विजय सिंह,कानपुर भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए वर्षो से परेशान पाकिस्तानी नागरिकों के लि

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 01:00 AM (IST)
पाक नागरिकों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

दिग्विजय सिंह,कानपुर

भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए वर्षो से परेशान पाकिस्तानी नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें अब भटकना नहीं पड़ेगा। उनके लिए जिलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे और उन्हें नागरिकता देने में जो भी अड़चनें आ रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा उन्हीं नागरिकों को मिलेगी, जो दीर्घकालीन वीजा पर यहां रह रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसे नागरिक जिन्हें दीर्घकालीन वीजा चाहिए और नहीं मिल पा रहा है उनकी समस्या का समाधान भी इसी शिविर में किया जाएगा।

कानपुर, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, आगरा, रामपुर आदि जिलों में पाकिस्तानी नागरिक दीर्घकालीन वीजा लेकर रह रहे हैं। समय-समय पर उनके वीजा की अवधि बढ़ाई जाती है। इनमें से तमाम ऐसे नागरिक हैं जिन्हें भारत की माटी से प्यार है और वे भारतीय रंग में रंगने को तैयार हैं। उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन भी कर रखा है, लेकिन जरूरी औपचारिकता पूरी न होने से उन्हें नागरिकता नहीं मिल पाई है। ऐसे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ही 15 और 16 जुलाई को शिविर लगाया जाएगा। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने एसएसपी और प्रशासन को भेजे पत्र में कहा है कि विशेष शिविर का आयोजन किया जाए ताकि पात्र पाकिस्तानी नागरिकों के दीर्घकालीन वीजा वृद्धि और भारतीय नागरिकता संबंधी प्रकरणों का समाधान किया जा सके। इस शिविर में आने वाले आवेदकों के लांग टर्म वीजा और भारतीय नागरिकता प्रदान करने संबंधी आवेदन पत्रों को भी भरवाया जाएगा। अपने जिले में 50 मुस्लिम और 20 ¨हदू और सिख पाकिस्तानी नागरिक लांग टर्म वीजा पर रह रहे हैं। शहर में लांग टर्म वीजा पर रह रहीं जशोदाबाई पत्‍‌नी नारायण दास, और मोबीन पुत्र नवी बख्श भी भारतीय नागरिकता पाने के लिए काफी वर्षो से प्रयास में जुटे हैं। ऐसे तमाम लोग हैं जो भारतीय नागरिकता पाने चाहते हैं। उनकी समस्या का समाधान इस शिविर में होगा।

chat bot
आपका साथी